फिर से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, चीन से जताई सहमति, दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा भी जल्द

Date:

नई दिल्ली। चीन और भारत के बीच सुलझते संबंधों के बीच एक अच्छी खबर यह आई है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी। चीन ने इस पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं दोबारा शुरू करने पर भी सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और चीन लोगों के बीच संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाने पर सहमत हो गए हैं। 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा दोबारा बहाल होगी। उल्लेखनीय है कि जून 2020 में गलवान में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए थे। डोकलाम में हुए विवाद के बाद इस यात्रा को रोक दिया गया था।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अक्टूबर में कज़ान में हुई बैठक में सहमति बनी थी, दोनों पक्षों ने भारतचीन द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की व्यापक समीक्षा की। साथ ही संबंधों को स्थिर और बहाल करने के लिए कुछ जनकेंद्रित कदम उठाने पर सहमति जाहिर की गई है। इस संदर्भ में दोनों पक्षों ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। सोमवार को बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री की मुलाकात हुई थी। इस दौरान यी ने कहा कि भारत और चीन को एकदूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए। एकदूसरे पर संदेह के बजाय आपसी समन्वय को लेकर प्रतिबद्ध होना चाहिए। मिसरी भारतचीन संबंधों को बेहतर बनाने के लिए चीनी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए हैं। डेढ़ महीने से भी कम समय में यह भारत के किसी उच्चस्तरीय अधिकारी की दूसरी चीन यात्रा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सजा में भी मजा लेते रहे आईडीए के बाबू, तीन महीने से भाजपा नेता के यहां हाजिरी!

आईडीए के बाबू विनोद दुबे को सजा के दौरान भाजपा नेता के यहां हाजिरी लगाते पाया गया।

एशियन गेम्स 2026: वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के कोच

एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कोच होंगे। उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह देखने लायक होगा।

BRICS समिट: 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद

BRICS समिट के कारण 11 सितंबर को दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए है।

शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को ₹87279 करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को ₹87,279 करोड़ का नुकसान हुआ। घरेलू सूचकांक लगातार चौथे दिन दबाव में रहे।

रीवा-सीधी हादसे में कई घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख और सहायता का ऐलान

रीवा-सीधी मार्ग हादसे में कई घायल हुए हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहायता की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी। छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में अत्यधिक बारिश की संभावना।

कार्गो में धुआं, एयर इंडिया की उड़ान लखनऊ में सुरक्षित उतरी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1253 में धुएं का संकेत मिलने के बाद लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की गई।

केदारनाथ धाम के लिए 15 से हेलीकॉप्टर सेवा, बुकिंग 7 से

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, टिकट बुकिंग 7 सितंबर से। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य।

कूनो पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली

कूनो नेशनल पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली है। वन विभाग की विशेष टीमों ने उसे खोज निकाला।

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।