भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक परिवार ने शराब समझ केमिकल पी लिया। इस घटना में एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार की मौत हो गई। घटना गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि चारों मृतकों ने एक शादी समारोह में बर्तन धोने का काम ठेके पर लिया था। इसके बाद गुरुवार देर रात शादी समारोह से बर्तन धोने का रसायन साथ लेकर आए और उसको रात में शराब समझकर पी लिया। इससे चारों की मौत हो गई। भीलवाड़ा एसपी ने कहा कि केमिकल की बोतल को जप्त कर लिया है और जहां से यह रसायन खरीदा है उस दुकान का भी पता लगा लिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- जयपुर के सरकारी स्कूल पर सियासी घमासान: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में विवाद, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- PM Modi in Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी और जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का किया लोकार्पण
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- दिल्ली ने राजस्थान को सात विकेट से हराया, 19 वें ओवर में पूरा कर लिया 226 रन का टारगेट
- राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजयी रथ, 6 विकेट से हराया
- हैदराबाद ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक भी काम न आया
जानकारी के अनुसार रतन (पुत्र मसरिया कंजर), सुशीला देवी, जमनी देवी (पत्नी शंकर कंजर) और बदामी देवी ने तीन दिन पूर्व आलोली में शैतान सिंह के एक शादी समारोह में बर्तन धोने का ठेका लिया था। काम पूरा होने के बाद वे वहां से बर्तन साफ करने वाला लिक्विड शराब समझ कर अपने साथ घर ले आए। पुलिस का अनुमान है कि नशे की ललक में उन्होंने इसे शराब समझकर सेवन कर लिया, जिसके कारण चारों की मौत हो गई।
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा कि भूल वश रसायन को शराब समझकर पीने से चार की मौत हुई है। घटना का पता चलते ही हमने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग, आबकारी विभाग सहित सभी विभागों की टीम मौके पर पहुंची है और उस रसायन की बारे में आबकारी विभाग, चिकित्सा विभाग व एफ एस एल की टीम जांच कर रही है।



