फॉर्म में लौटे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में 76 गेंद में लगाया शतक

Date:

नई दिल्ली। पिछले लंबे समय से रन के लिए तरस रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में रोहित ने पहले 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। फिर इसके बाद इसे शतक में बदलने में ज्यादा देर नहीं लगाई। उन्होंने 76 गेंदों पर शतक लगाया।

रोहित का वनडे में यह 32वां शतक है। उनके बल्ले से वनडे में पिछला शतक अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्तूबर 2023 को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्व कप के मुकाबले में निकला था। रोहित ने उस वक्त 84 गेंदों पर 131 रन बनाए थे। इसके बाद से रोहित ने 13 पारियां खेली, लेकिन वह शतक नहीं लगा पाए थे। रोहित ने वनडे में शतक लगाने का सूखा खत्म किया और 16 महीने बाद उनके बल्ले से सैकड़ा निकला। रोहित ने आदिल राशिद की गेंद पर छक्के के साथ शतक पूरा किया।

रोहित इस मैच में अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने तेज तर्रार पारी खेली। रोहित की पारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय कप्तान ने वनडे में अपना दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। रोहित ने 2023 वनडे विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों पर शतक लगाया था जो उनका इस प्रारूप में सबसे तेज शतक था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।