आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी, पहले मैच में 22 मार्च को भिड़ेंगे केकआर और आरसीबी, फाइनल 25 मई को

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है। इसकी शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। पहले मैच में केकेआर और आरसीबी की भिड़ंत होगी। फाइनल मैच 25 मई को होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स को आईपीएल 2025 के ओपनिंग और फाइनल मैच की मेजबानी सौंपी गई है। 65 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को 13 अलग–अलग वेन्यू पर खेला जाएगा। लीग का क्वालीफायर-1 एक और एलीमिनेटर हैदराबाद में खेला जाएगा, जबकि क्वालीफायर-1 और फाइनल मुकाबला कोलकाता में होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा। वहीं, फाइनल मैच 25 मई को ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा। 23 मार्च को आईपीएल का एल क्लासिको यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है। इस दौरान 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे।

इस आईपीएल में कुल 12 डबल हेडर

22 मार्च को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबले के बाद 23 मार्च यानी रविवार को डबर हेडर मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी, जबकि दूसरे मैच में मुंबई की टीम का सामना चेन्नई से होगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

तीन टीमों के के पास दो–दो होम ग्राउंड्स

आईपीएल की दस में से तीन टीमें दो–दो होम ग्राउंड्स पर मैच खेलेंगी। दिल्ली अपने घरेलू मैच विशाखापत्तनम और नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेंगे। राजस्थान अपने दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेंगे, जहां वह केकेआर और सीएसके की मेजबानी करेंगे। इसके अलावा शेष घरेलू मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेंगे। वहीं, पंजाब अपने चार घरेलू मैच चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेलेगा, जबकि धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लखनऊ, दिल्ली और मुंबई के खिलाफ तीन घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा।

पिछला खिताब कोलकाता के पास

आईपीएल का पिछला सीजन बेहद रोमांचक रहा था। तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई के चेपक में खेले गए फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद कौ आठ विकेट से हराकर खिताब जीता था। यह कोलकाता टीम का आईपीएल इतिहास में तीसरा खिताब रहा था।

13 मैदानों पर 74 मैच खेले जाएंगे

बीसीसीआई ने घोषणा की है कि भारत के 13 मैदानों पर कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट के दूसरे ही दिन 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर चेन्नई में होगी। यह डबल हेडर डे होगा, जिसमें शाम का मैच चेन्नई और मुंबई के बीच होगा। दोनों टीमें इस सीजन में भी दो बार ग्रुप स्टेज में दो–दो हाथ करती नजर आएंगी। 20 अप्रैल को

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आईडीए में अफसर बदले, पर नहीं बदला ढर्रा, अब अगर कोई काम हो तो श्यामू जी को कर लीजिए याद

इंदौर विकास प्राधिकरण में नए सीईओ के साथ अफसर बदले हैं, पर कामकाज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। भूमाफिया की पकड़ अभी भी मजबूत है।

इंदौर में गरबे के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत, मुख्य आरोपी फरार

इंदौर में गरबा के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में खुलासाः रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल उठे हैं। मध्य प्रदेश में अवैध रेत खनन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम रहा।

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के रवींद्र से धोखाधड़ी हुई।

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट, 20+ देशों के 2000 प्रतिनिधि होंगे मौजूद

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट होगा। इसमें 20 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में स्टार्टअप्स और निवेशक भी मौजूद रहेंगे।

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।