बागेश्वरधाम से पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा-एक वर्ग धर्म का माखौल उड़ा कर लोगों को तोड़ने में जुटा है

Date:

0:00

0:00 left

बागेश्वरधाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बालाजी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ सीएम डॉ.मोहन यादव और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद रहे। एक कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखने पधारे पीएम मोदी ने इस अवसर पर विपक्ष पर भी जोरदार हमला किया।

पीए मोदी ने कहा कि आजकल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का माखौल उड़ाता है। लोगों को तोड़ने में जुटा है। बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है। नफरत करनेवाले यह लोग सदियों से किसी न किसी में भेष में रहते रहे हैं। गुलामी की मानसिकता से गिरे हुए यह लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिरों पर हमला करते रहते हैं।

धर्म संस्कृति पर कीचड़ उछालते हैं लोग

पीएम ने कहा कि ये लोग हमारे परंपराओं और कथाओं को गाली देते हैं। जो धर्म, संस्कृति स्वभाव से ही प्रगतिशील है उस पर ये कीचड़ उछाने की हिम्मत दिखाते हैं। हमारे समाज को बांटना और उसकी एकता को तोड़ना ही इनका एजेंडा है। इस माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शास्त्री जी काफी समय से देश में एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। उन्होंने समाज और मानवता के हित में एक और संकल्प लिया है। इस कैंसर संस्थान के निर्माण की ठानी है। अब यहां बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आशीर्वाद मिलेगा।

बुंदेली में किया लोगों का अभिवादन

प्रधानमंत्री ने बुंदेली में लोगों का अभिवादन किया। पीएम ने कहा कि बहुत ही कम दिनों में मुझे दूसरी बार इस धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है। यह हनुमानजी की कृपा है आस्था का यह केन्द्र अब आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है। बागेश्वरधाम मेडिकल एंड साइंस इंस्टीट्यूट का भूमिपूजन किया है। यह संस्थान 10 एकड़ में बनेगा। पहले चरण में 100 बेड की सुविधा तैयार होगी। मैं इस पुनित कार्य के लिए धीरेंद्र शास्त्री का अभिनंदन करता है।

सीएम मोहन यादव ने पीएम का माना आभार

इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश आगमन पर आभार माना। सीएम ने केन-बेतवा लिंग परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम ने बुंदेलखंड को यह अनोखी सौगात दी है। यहां के लोग सूखे से परेशान थे। सीएम ने कहा कि विकास में मंदिरों का योगदान होना चाहिए, यह दृष्टि देने का काम आप कर रहे हैं। बुंदेलखंड के अंदर यह सबसे बड़ी सौगात होगी। सीएम ने कहा कि आपका आशीर्वाद मध्यप्रदेश को मिलता रहे ताकि प्रगति के काम हम चलाते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।