तृष्णा की मृगतृष्णा : रजिस्ट्रार के रोक के बावजूद उप रजिस्ट्रार ने संस्था का पंजीयन किया था निरस्त, पिंटू छाबड़ा को पहुंचाया फायदा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। जिस जमीन पर अपनी जादूगरी से पिंटू छाबड़ा ने सी-21 बिजनेस पार्क तान दिया है, उसकी परतें धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं। किस तरह सरकारी विभागों का इस्तेमाल कर इस बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है, उसके रहस्य से पर्दा भी उठने लगा है। जिस तृष्णा संस्था से छाबड़ा की कंपनी बेबीलोन ने यह जमीन खरीदी, उसका पंजीयन भी गलत तरीके से निरस्त करवाया गया। जिस समय पंजीयन निरस्त हुआ, रजिस्ट्रार ने पंजीयन निरस्त करने पर रोक लगा रखी थी।

16 जनवरी 2017 को आयुक्त सहकारिता एवं पजीयक कवीन्द्र किवायत ने प्रदेश के सभी सहकारिता संयुक्त आयुक्त एवं उप आयुक्त को एक ऑफिशियल लेटर जारी किया था। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि गृह निर्माण सहकारी समितियों का परिसमापन आगामी आदेश तक नहीं किया जाए। इस पत्र में यह भी कहा गया था कि पहले विभाग द्वारा म.प्र. सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 69 के तहत सहकारी संस्थाओं के परिसमापन की कार्यवाही शीघ्र कराने तथा निष्क्रिय समितियों को परिसमापन में लाए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर आगामी आदेश तक रोक लगाई जा रही है।

👉 यह भी पढ़ें:

उप आयुक्त ने रजिस्ट्रार का आदेश नहीं माना

अब जरा देखिए सहकारिता विभाग में खेल कैसे होता है। रजिस्ट्रार के आदेश के बावजूद 30 जुलाई 2018 को उप रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं जिला इंदौर के. पाटनकर ने तृष्णा गृह निर्माण संस्था का पंजीयन निरस्त कर दिया। अब यह जांच का विषय है कि आखिर पाटनकर की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्होंने रजिस्ट्रार का आदेश भी नहीं माना।

फिर इंदौर आने की तैयारी में पाटनकर

सूत्र बताते हैं कि भूमाफियाओं के चहेते पाटनकर साहब फिर से इंदौर आने की जुगत लगा रहे हैं। इंदौर के कई भूमाफिया इसमें उनकी मदद कर रहे हैं। भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए अपने से बड़े अफसरों के आदेश नहीं मानना पाटनकर की आदत है और इसीलिए उनके खिलाफ कई बार शिकायत हो चुकी है। बताया जाता है कि प्रदेश की कुछ जांच एजेंसियों तक भी मामला पहुंचा था।

विभाग में तृष्णा का रिकॉर्ड भी नहीं

सूत्र बताते हैं कि पाटनकर साहब द्वारा पंजीयन निरस्त करने के बाद तृष्णा गृह निर्माण संस्था का रिकॉर्ड भी सहकारिता विभाग से गायब है। अब यह तो नहीं कहा जा सकता कि पाटनकर साहब ने गायब कराया होगा, लेकिन निश्चित तौर पर जिसकी इस संस्था में रुचि होगी उसने ऐसा कराया होगा। हां, विभाग को पाटनकर साहब का वह लेटर जरूर मिला है, जिसमें पंजीयन निरस्त कराने का आदेश है।

पिंटू छाबड़ा ने फर्जी तरीके से खरीदी जमीन

कुछ समय पहले गृह मंत्री अमित शाह से ग्राम खजराना तहसील व जिला इन्दौर म.प्र. के पटवारी हल्का नं. 16 में स्थित सर्वे नं. 33 रकबा 2.75 एकड़ तथा सर्वे नं. 28/2 रकबा 1.84 एकड़ की शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसके पार्टनर ने बाले–बाले उक्त भूमि तृष्णा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्या. इन्दौर को हस्तांतरित कर दी। तृष्णा गृह निर्माण सहकारी संस्था ने वह जमीन चुघ हाउसिंग एंड डेवलपर्स, मेसर्स बेबीलान इन्फ्रास्ट्रक्चर्स प्रा.लि. हरियाणा और तीन अन्य लोगों को बेच दी, जिसका उसे कोई वैधानिक अधिकार नही था। अब इस पर सी-21 बिजनेस पार्क बन चुका है। गृह मंत्रालय के आदेश पर जब जांच शुरू हुई तो इस जमीन के रहस्य से पर्दा उठने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी का अमित शाह को संदेश- मोदी जी को मेरी बहस को स्वीकार करने को कहिए

राहुल गांधी ने अमित शाह को खुली बहस के लिए पीएम मोदी को मनाने का संदेश दिया है। मतदाता सूची संशोधन पर बहस राजनीति का नया मुद्दा बना है।

CM रेखा गुप्ता को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, AI आधारित डीपफेक सामग्री पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने CM रेखा गुप्ता को AI आधारित डीपफेक सामग्री से राहत दी है। कोर्ट ने AAP के सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर वापसी

भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद खत्म हो गई है। वेतन वृद्धि और नियमितीकरण पर सहमति बनी।

CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी, 16 फरवरी से शुरू

सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों के लिए पूरी जानकारी।

धनतेरस पर दिल्ली के KIA कार शोरूम में भीषण आग, कई वाहन खाक

धनतेरस पर महरौली बदरपुर रोड के KIA कार शोरूम में भीषण आग लगी। सात लोग घायल हुए और कई वाहन जलकर नष्ट हो गए।

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे। ASDD श्रेणी के मतदाता अब अंतिम वोटर लिस्ट में वापस शामिल हो सकेंगे।

अखिलेश यादव ने उठाया सवाल- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब?

अखिलेश यादव ने 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब होने का सवाल उठाया है। उन्होंने योगी सरकार से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक, कोई अवकाश नहीं रहेगा

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक बिना अवकाश चलेगा। इस सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण विधेयक पेश होंगे।

सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में दिया बयान

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में गवाही दी। 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में उनका बयान रिकॉर्ड हुआ।

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1718 अंक उछला

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने 1718 अंक की छलांग लगाई जबकि निफ्टी 25000 के पार बंद हुआ।