👉 यह भी पढ़ें:
- दुबई में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, 12 साल बाद जमाया चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा
- चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान के बाहर होने पर बवाल, पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने 90 के दशक के दिग्गजों पर साधा निशाना
- चैंपियंस ट्राफी के मैच में दुबई में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए
- चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी चूक: सुरक्षा ड्यूटी से नदारद 100 से ज्यादा पाकिस्तानी पुलिसकर्मी बर्खास्त
- चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी वापस आए, सिराज और संजू बाहर
- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी, भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में होगा मुकाबला
0:00 left
इंदौर। रविवार रात को चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा था। इंदौर के राजवाड़ा पर भी लोग देर रात तक जश्न मनाया गया। महू में जश्न मना रहे लोगों के जुलूस पर अचानक पथराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस घटना के बाद दो गुट आमने–सामने आ गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
घटना रविवार रात की है। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा लोग 40 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इसमें शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास कुछ लोग आगे निकल गए। पीछे चल रहे पांच–छह लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। जब इस बात का पता आगे चल रहे लोगों को लगा तो पत्थर फेंकने लगे। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बाइक सवार कुछ लोग पत्ती बाजार, कुछ कोतवाली और बाकी दूसरे क्षेत्र में निकल गए। इधर, गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में भी पथराव शुरू कर दिया। यहां घरों–दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। 12 से ज्यादा बाइक और दो कार में लगाई आग उपद्रवियों ने पत्ती बाजार, मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला और धानमंडी में बाहर खड़ी करीब 12 से ज्यादा बाइक में आग लगा दी। दो कार में तोड़फोड़ कर आग लगाई गई है। बतख मोहल्ले एक दुकान को आग के हवाले किया। मार्केट चौक में दो दुकानों के बाहर आग लगाईपत्तीबाजार क्षेत्र में आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब ढाई घंटे बाद रात करीब 1 बजे स्थिति सामान्य हो सकी। मौके पर 10 थानों के करीब 300 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात हैं। कलेक्टर आशीष सिंह और डीआईजी निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने पैदल घूमकर पूरे इलाका दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।



