👉 यह भी पढ़ें:
- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न में महू में बवाल, मस्जिद क्षेत्र में पटाखा फोड़ने पर हंगामा, दुकानें जलाई
- दुबई में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, 12 साल बाद जमाया चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा
- चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान के बाहर होने पर बवाल, पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने 90 के दशक के दिग्गजों पर साधा निशाना
- चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी चूक: सुरक्षा ड्यूटी से नदारद 100 से ज्यादा पाकिस्तानी पुलिसकर्मी बर्खास्त
- चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी वापस आए, सिराज और संजू बाहर
- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी, भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में होगा मुकाबला
0:00 left
दुबई। भारतीय टीम ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में न्यूजीलैंडं को 44 रन से हरा दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को 250 रन का टारगेट दिया था। न्यूजीलैंड की टीम से पूरा नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड 45.3 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए।
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर ने 79 रन बनाए। न्यूजीलैंड से मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप–ए में टॉप पोजिशन के साथ फिनिश किया है यानी कि भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें खेलेंगी।
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के दमदार प्रदर्शन से भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया। भारत का ग्रुप चरण में अजेय अभियान जारी रहा और टीम ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए इस चरण का अंत किया। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से चार मार्च को दुबई में होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं, एक अन्य सेमीफाइनल में पांच मार्च को न्यूजीलैंड की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से लाहौर में होगी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 249 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए केन विलियमसन ने 81 रन बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वरुण ने शानदार प्रदर्शन किया और 10 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट झटके। वरुण का चैंपियंस ट्रॉफी में यह पहला ही मैच था और वह चमक बिखेरने में सफल रहे। न्यूजीलैंड एक समय अच्छी स्थिति में था, लेकिन वरुण ने दमदार प्रदर्शन कर भारत के पक्ष में रुख पलट दिया। भारत की ओर से वरुण के अलावा कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक–एक विकेट मिला।



