होली पर लालू यादव के पोस्ट से बिहार में सियासत गर्म, लिखा- हर पुरानी बात भूलकर आओ करें नई शुरुआत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार में भाजपा और जदयू के संबंधों की चर्चा के बीच होली के दिन लालू प्रसाद यादव के एक पोस्ट ने सियासयत में और गर्माहट ला दी है। लालू यादव ने होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि हर पुरानी बात भूलकर आओ करें नई शुरुआत। बिहार की राजनीति में इसे नीतीश कुमार को राज में आने का आमंत्रण माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकार लालू के इस पोस्ट से जदयू और भाजपा के बीच बढ़ती दूरियां और तेजस्वी यादव के हालिया बयान को जोड़कर देख रहे हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लिखा–हर पुरानी बात भूलकर आओ करें नई शुरुआत. प्रेम और अपनत्व के भाव से समाज में हो हर बात! सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं! राजनीति के जानकारों ने लालू यादव के तीन लाइन के इस पोस्ट में सियासत के नजरिये से बड़ी बात ढूंढ ली है और इसे सीधे सीएम नीतीश कुमार को दोबारा ऑफर दिए जाने से जोड़ दिया। इस पोस्ट को तेजस्वी यादव की उस बात से भी जोड़ा जा रहा है , जब 12 मार्च को विधान परिषद में राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच बजट सत्र के दौरान तीखी बहस के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सीएम को लेकर बड़ा बयान दिया था। लालू यादव से तुलना करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कब पलट जाएं, इधर हो जाएं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

👉 यह भी पढ़ें:

भाजपा से दूरियां किसी से छुपी नहीं

कई मौकों पर जदयू और भाजपा की दूरियां सामने आ चुकी है। विभिन्न मुद्दों पर दोनों दलों के विचार मेल नहीं खाते। औरंगजेब, हिंदू राष्ट्र, बाबा बागेश्वर, होली और जुमे की नमाज जैसे मुद्दों पर भाजपा नेताओं के बयानों से जदयू परेशान हुई है। इससे उसकी सेक्युलर छवि पर असर पड़ने का खतरा है। लालू यादव मौके की नजाकत को समझते हैं, इसलिए पहले भी ऑफर दे चुके हैं कि नीतीश कुमार के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति क्या करवट लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।