👉 यह भी पढ़ें:
- Nagpur Forced Conversion Case में बड़ा मोड़! फरार मौलाना ने किया सरेंडर, क्या अब खुलेंगे ब्लैकमेलिंग और कथित धर्म परिवर्तन रैकेट के राज?
- Iran-US Tension: भारतीय नाविकों की मौत से मचा हड़कंप! ओवैसी का ट्रंप पर बड़ा हमला,
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- भोजशाला फैसले पर ओवैसी का हमला, बोले– संविधान की भावना के खिलाफ है निर्णय
- एक्शन में सुवेंदु : लाउडस्पीकर से लेकर चुनावी हिंसा तक, जारी किए कड़े आदेश
- बंगाल में नहीं थम रहा हिंसा का सिलसिला, हावड़ा में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने, बम फेंकने का आरोप
0:00 left
नई दिल्ली। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नागपुर हिंसा के लिए महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस में शिकायत की गई, तब भी कुछ नहीं हुआ। इससे साफ लगता है कि यह जानबूझकर कराया गया है। जो हुआ वह ठीक नहीं हुआ।
ओवैसी ने कहा कि मुख्यमंत्री भी नागपुर से आते हैं और केंद्रीय मंत्री भी नागपुर से आते हैं, जो हुआ ठीक नहीं हुआ। मैं घटना की निंदा करता हूं, लेकिन इसके पीछे कुछ लोगों का मकसद है। यह महाराष्ट्र सरकार का फेलियर है। ओवैसी ने कहा कि हमें पिछले कुछ हफ्तों में महाराष्ट्र के सीएम और मंत्रियों के बयानों को देखने की जरूरत है। सबसे ज्यादा उकसावे की बात सरकार की तरफ से आ रही है। उन्हें जिम्मेदारी भी महसूस नहीं होती। एक बादशाह की तस्वीरों को आग के हवाले कर दिया गया, लोगों ने शिकायत की, कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैं इस हिंसा की निंदा करता हूं, लेकिन इस घटना को ठीक से देखा जाना चाहिए। सरकार की तरफ से आने वाले बयान भड़काऊ थे। यह बहुत गलत है। सरकार की जिम्मेदारी है, यह खुफिया तंत्र की विफलता है। यह सीएम के पैतृक स्थान पर हुआ और यह घटना एक केंद्रीय मंत्री के घर के पास भी हुई।



