आईपीएल 2025 की कमेंटेटर्स लिस्ट से इरफान पठान बाहर, भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ करते थे कमेंट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की कमेंटेटर्स लिस्ट से इरफान पठान को बाहर कर दिया गया है। हिन्दी कमेंट्री पेनल में वे सारे नाम हैं जो पिछले सीजन में कमेंटरी करते थे, लेकिन सिर्फ इरफान का नाम नहीं है। बताया जाता है कि इरफान के भारतीय खिलाड़ियों पर टिप्पणी करने के कारण यह फैसला लिया गया है।

बताया जा रहा है कि कई खिलाड़ियों ने शिकायत तक कर दी थी कि इरफान जानबूझकर उनके ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हैं। एक खिलाड़ी द्वारा पठान का नंबर ब्लॉक किए जाने की भी अटकलें हैं। बताया गया कि पिछले 2 साल से ऐसा होता आ रहा है कि इरफान पठान कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ जैसे पर्सनल एजेंडा चला रहे हों। यह बात उच्च अधिकारियों को पसंद नहीं आ। इरफान से पहले संजय मांजरेकर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले की भी शिकायत हो चुकी है। 2020 में भारत–दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले मांजरेकर को बीसीसीआई की कमेंट्री टीम से बर्खास्त कर दिया गया था, 2019 में सौरव गांगुली पर टिप्पणी करने पर हर्षा भोगले को भी हटाया गया था।

अपने यूट्यूब चैनल पर दिखेंगे इरफान

इरफान पठान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। अपने शो को उन्होंने सीधी बात विद इरफान पठान नाम दिया है। उन्होंने अपने फैंस से आग्रह किया कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।

आईपीएल 2025 के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट

नेशनल फीड कमेंटेटर्स– आकाश चोपड़ा, संजय मांजरेकर, माइकल क्लार्क, सुनील गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू, मैथ्यू हेडन, मार्क बाउचर, शिखर धवन, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, सुरेश रैना, आरपी सिंह, शेन वॉटसन, संजय बांगर, वरुण आरोन, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, वीरेंद्र सहवाग, केन विलियमसन, एबी डिविलियर्स, आरोन फिंच, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, मोहम्मद कैफ और पीयूष चावला।

वर्ल्ड फीड कमेंटेटर्स– इयोन मोर्गन, शेन वॉटसन, माइकल क्लार्क, ग्रीम स्मिथ, हर्षा भोगले, निक नाइट, डैनी मॉरिसन, इयान बिशप, एलन विल्किंस, डैरेन गंगा, नताली जर्मनोस, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, दीप दासगुप्ता, आरोन फिंच, वरुण आरोन, साइमन डूल, पॉमी एमबांग्वा, अंजुम चोपड़ा, कैटी मार्टिन, डब्लू वी रमन और मुरली कार्तिक।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।