आगरा में राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, बुलडोजर लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

आगरा। आगरा में राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर करणी सेना ने जमकर हंगामा किया। करणी सेना के कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर सांसद के घर पहुंचे थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसी तरह कार्यकर्ताओं को रोका। जमकर पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी गायल हो गए हैं।

राज्य सभा में राणा सांगा पर दिए बयान से आक्रोशित करणी सेना के सदस्य बुधवार दोपहर बुलडोजर से सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने बुलडोजर को बाहर रोका तो युवा पीछे के गेट से निकलकर अंदर पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ की। आवास के पास खड़ीं गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और कुर्सियां तोड़ दीं। इसके साथ ही आवास में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक इंस्पेक्टर घायल हो गए।

दिल्ली हाईवे पर करणी सेना ने लगाया जाम

सांसद से घर पर घेराव की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्मादपुर में करणी सेना से पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। वहां भी पुलिस के द्वारा इन्हें रोका गया था। इस बीच दोपहर को बड़ी संख्या में ये लोग सपा सांसद के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित आवास तक पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाईवे पर जाम भी लगाया।

राणा सांगा को लेकर क्या कहा था सांसद ने

रामजीलाल सुमन ने संसद में कहा था कि अगर मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है, तो हिंदू गद्दार राणा सांगा के वंशज होने चाहिए। हम बाबर की आलोचना करते हैं, लेकिन हम राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं करते? सुमन ने कहा था कि भाजपा के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। आखिर, बाबर को लाया कौन। इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा हिंदुस्तान में लाया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।