सिर्फ 19 जगह शराबबंदी से नहीं चलेगा काम, बाकी जगह भी लगानी पड़ेगी लगाम

Date:

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 19 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी का फैसला ले चुकी है। 1 अप्रैल से इन स्थानों पर 47 दुकानें बंद कर दी जाएंगी। बार भी बंद हो जाएंगे। यहां तक कि उज्जैन के काल भैरव मंदिर के पास भी शराब नहीं मिलेगी। सरकार का यह फैसला काबिले तारीफ है, लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है।

सीएम साहब, इंदौर जैसे बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक में शराब दुकानों के आसपास जो माहौल है उसे सुधारने की उम्मीद जनता आपसे करती है। अहाते बंद हो गए, फिर भी खुलेआम हर दुकान पर शराबखोरी हो रही है। आपके विभाग के अफसर और आसपास के थाना अपने संरक्षण में इन दुकानों पर शराबखोरी करवा रहे हैं। आप तो इंदौर जिले के प्रभारी हैं, पहले यहीं की व्यवस्था दुरुस्त करवा देते।

शराब दुकानों की टाइमिंग पर गौर कीजिए। जिस समय दवा की कोई भी दुकान नहीं खुली होती है यानी सुबह 8.30 बजे मध्यप्रदेश में शराब की दुकानें खुल जाती हैं। वैसे समय 9.30 बजे का है, लेकिन 8.30 से 9.30 बजे का समय जो आपने साफ-सफाई और लिखा-पढ़ी के लिए दे रखा है, उस अवधि में भी शराब बिकने लगती है। रात 11.30 बजे तक यह सेवा चालू रहती है। इसके कारण जहां भी शराब दुकानें हैं, वहां के आसपास का माहौल आधी रात तक खराब रहता है। महिलाएं-बच्चे उधर से गुजर नहीं सकते। लोग खाना खाकर टहल नहीं सकते।

माना कि सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व इसी से मिलता है, लेकिन क्या शराब दुकानों का समय कम करने से राजस्व कम हो जाएगा। ड्राय डे के दिन लोग एक दिन पहले ही शराब खरीद लेते हैं। अगर समय कम हुआ तो लोग दुकान बंद होने से पहले शराब खरीद लेंगे, लेकिन अगर इसका समय रात 10 बजे तक कर दिया जाए तो जनता को काफी राहत मिलेगी।

सबसे अहम बात, अगर शराब दुकानों में अहातों की परमिशन नहीं है तो वहां लोग खुलेआम शराब कैसे पी रहे हैं? इन दुकानों पर ग्राहक तो 3-4 ही दिखते हैं, लेकिन दोपहिया और चार पहिया वाहन सैकड़ों की संख्या में खड़े रहते हैं। इससे हर उस इलाके का माहौल बिगड़ रहा है, जहां शराब दुकानें हैं।

सीएम साहब, अगर आपने शराब दुकानों का समय कम कर दिया और अवैध रूप से चल रहे अहातों को बंद करा दिया, तो इससे आपका राजस्व तो कम नहीं होगा, लेकिन जनता राहत की सांस लेगी।

आप माता अहिल्या के बताए मार्ग पर चल रहे हैं। आज भी आपने महेश्वर में यही बात दोहराई है। जनता को आप से बहुत उम्मीद है।

जनता के हित में एक बार कड़ा फैसला लेकर तो देखिए, बहुत दुआएं मिलेंगी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।