देश की सारी मुर्गियां ही खरीद लो न अंबानी सेठ, इसी तरह पैदल चला करो और पशुओं की तरह इंसानों का भी करो संरक्षण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जामनगर। पहले के राजा-महाराजा अपनी प्रजा का हाल जानने वेष बदलकर निकला करते थे। अब तो राजा-महाराजा रहे नहीं, सेठ जरूर हैं। देश के सबसे बड़े सेठ मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी इन दिनों जामनगर से द्वारका तक की पैदल यात्रा पर हैं। 140 किलोमीटर की इस यात्रा का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इसमें वे मुर्गियों की खरीददारी करते नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने देखा कि एक ट्रक में 250 मुर्गियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। उन्होंने तुरंत उस गाड़ी को रुकवाया और ड्राइवर से बात कर दोगुनी कीमत देकर मुर्गियां खरीद ली।

अंबानी सेठ ने बहुत बड़ा काम किया। सोशल मीडिया पर जमकर इसकी तारीफ हो रही है, लेकिन इसके साथ ही कई सारे सवाल भी खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहली बार पैदल यात्रा पर निकले अंबानी सेठ को हलाल होने जा रही मुर्गियां दिखीं। अगर सचमुच उनके दिल में मुर्गियों के प्रति दया है तो वे देश की सारी मुर्गियां खरीद कर उनकी जान बचा सकते हैं। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि अनंत अंबानी इसी तरह पैदल चला करें और मुर्गियों जैसी जिंदगी जी रहे इंसानों के लिए भी कुछ करें। पैदल चलेंगे तो सबकुछ दिखेगा। किसी को भी आपकी दयालुता पर संदेह नहीं है, लेकिन सिर्फ 250 मुर्गियां खरीदने से कुछ नहीं होने वाला। और एक मुर्गी को हाथ में लेकर जय द्वारकाधीश का नारा लगाने से भी कुछ नहीं होने वाला।

वन्यजीवों का कर रहे हैं संरक्षण

अपने प्रोजेक्ट वनतारा के माध्यम से अनंत अंबानी वन्यजीव संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने वनतारा का दौरा भी किया था और जानवरों के साथ खूब सारे फोटो भी खिंचवाए थे। केंद्र सरकार ने हाल ही में अनंत अंबानी को पशु कल्याण के लिए प्राणी मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। वनतारा में 2000 से अधिक प्रजातियों के 1.5 लाख से ज्यादा जानवरों को बचाया गया है।

इंसानों को भी है आपकी दया का इंतजार

आम जनता यह चाहती है कि आप पशुओं की तरह इंसानों का भी संरक्षण करें। इंसानों की हालत पशुओं से भी बदतर है। भूख और बीमारी से हर दिन हजारों लोग मरते हैं। आपके तो बड़े-बड़े अस्पताल हैं, लेकिन वहां भी आम इंसानों की पूछ-परख नहीं है। अपनी दयालुता दिखाकर गरीबों के लिए हर राज्य में एक-एक अस्पताल रही बनवा देते तो इंसानों का भला हो जाता।

10 अप्रैल को द्वारका में मनाएंगे जन्मदिन

अनंत अंबानी ने अपनी यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी। वह 10 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में मनाएंगे। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए वह रात के समय यात्रा कर रहे हैं। मीडिया से अनंत ने कहा कि मैं हमेशा कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करता हूं। युवाओं से मेरा संदेश है कि वे भगवान पर विश्वास रखें, क्योंकि जहां भगवान हैं, वहां चिंता की कोई बात नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।