भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा-कांग्रेस ने कभी नहीं की मुस्लिम बहनों की चिंता, मोदीजी लेकर आए कानून

Date:

भोपाल। रविवार को भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के पर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यालय परिसर में भाजपा का ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुस्लिमों को लेकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी मुस्लिम बहनों की चिंता नहीं की, लेकिन भाजपा ट्रिपल तलाक पर कानून लेकर आई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मुस्लिम बहनों के घर में थोड़ा झगड़ा हो जाए, शौहर को पानी देने में अगर थोड़ी सी देर कर दी तो शौहर तीन शब्द बोलता था तलाक, तलाक,तलाक। इसके बाद उस मुस्लिम बहन का जीवन नर्क हो जाता था। कांग्रेस जो मुस्लिमों को वोट बैंक मानती थी। कांग्रेस ने उन मुस्लिम बहनों की कभी चिंता क्यों नहीं की? उन मुस्लिम बहनों के जीवन में खुशियां लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी संसद में कानून बनाया। और प्रधानमंत्री जी ने कहामुस्लिम देशों में भी ट्रिपल तलाक नहीं हैं। लेकिन, भारत में ये ट्रिपल तलाक है। मैं बहनों को खुशी देने का काम करुंगा और उन्होंने कानून बनाकर ट्रिपल तलाक को खत्म कर दिया।

मुस्लिमों के साथ कभी नहीं किया भेदभाव

वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके आसपास कोई मुस्लिम भाई रहता होगा। तो मैं नहीं समझता कि प्रधानमंत्री आवास के लिए किसी मुस्लिम भाई को मना नहीं किया कि आप मुस्लिम हो आप हमें वोट नहीं देते हो। आपको उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ये किसी ने नहीं कहा 5 लाख तक के फ्री इलाज का अधिकार अगर मोदी जी ने दिया तो किसी ने ये नहीं कहा कि आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा। आप हमारे समर्थक नहीं हो। प्रधानमंत्री जी ने कहा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। उन्होंने कहा कि यदि देश अगर आगे बढ़ेगा तो सबके प्रयासों से आगे बढे़गा।

हर गरीब का जीवन बदलने का काम किया

प्राथमिक सदस्यों की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहाये परसेप्शन बनाया जाता है कि भाजपा तो बडे़ लोगों की पार्टी है। बलिदान के आधार पर खड़ा हुए दल को झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति ने विचार दिया। हर गरीब के जीवन को बदलने का काम उस गरीब मां का बेटा कर रहा है जो मां अपने बेटे के लालनपालन के लिए दूसरों के घरों में काम करने जाती थी। उस मां के बेटे ने भारत का परिदृश्य बदल दिया। ये वो भाजपा है जिसने हर गरीब के जीवन में बदलने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BRICS समिट: 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद

BRICS समिट के कारण 11 सितंबर को दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए है।

शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को ₹87279 करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को ₹87,279 करोड़ का नुकसान हुआ। घरेलू सूचकांक लगातार चौथे दिन दबाव में रहे।

रीवा-सीधी हादसे में कई घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख और सहायता का ऐलान

रीवा-सीधी मार्ग हादसे में कई घायल हुए हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहायता की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी। छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में अत्यधिक बारिश की संभावना।

कार्गो में धुआं, एयर इंडिया की उड़ान लखनऊ में सुरक्षित उतरी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1253 में धुएं का संकेत मिलने के बाद लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की गई।

केदारनाथ धाम के लिए 15 से हेलीकॉप्टर सेवा, बुकिंग 7 से

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, टिकट बुकिंग 7 सितंबर से। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य।

कूनो पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली

कूनो नेशनल पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली है। वन विभाग की विशेष टीमों ने उसे खोज निकाला।

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।

मध्य प्रदेश: एडीजे कोर्ट की फाइलें जब्त, हाईकोर्ट की जांच जारी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय की एडीजे कोर्ट फाइलें हाईकोर्ट जांच में। संदेह के कारण फाइलें और कंप्यूटर जब्त।

इंदौर T20 मैच टिकट बुकिंग: जानें कीमत और ऑनलाइन खरीदारी डिटेल

इंदौर टी20 मैच टिकट बुकिंग की जानकारी: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए टिकट दरें, ऑनलाइन बुकिंग विवरण और खरीद की सीमा जानें।