👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 20 फरवरी को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक की बढ़त के साथ 82,814.71 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 116.90 अंक ऊपर जाकर 25,571.25 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, लार्सन एंड टूब्रो और कोल इंडिया के शेयर बढ़त में दिखे, वहीं इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और इटरनल के शेयरों में गिरावट रही। आज एनटीपीसी के शेयर में सबसे बड़ा करीब 3 प्रतिशत की बढ़ रही। इसी तरह एलएंडटी ने 2.3% की बढ़त बनाई। पावर ग्रिड, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। एनटीपीसी में सबसे ज्यादा 2.66 फीसदी तेजी आई। लार्सन एंड टुब्रो में भी 2 फीसदी से ज्यादा तेजी रही जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा और बीईएल में एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इटरनल और इन्फोसिस में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और अडानी पोर्ट्स में भी गिरावट रही।



