त्रिपुरा: वक़्फ संशोधन क़ानून के ख़िलाफ प्रदर्शन में हिंसा, सात पुलिसकर्मी घायल

Date:

त्रिपुरा: वक़्फ संशोधन क़ानून के ख़िलाफ प्रदर्शन में हिंसा, सात पुलिसकर्मी घायल

त्रिपुरा के उनाकोटी ज़िले के कैलाशहर में वक़्फ़ संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। इस घटना में कम से कम सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।

कैलाशहर ज्वॉइंट एक्शन कमिटी द्वारा आयोजित इस रैली का नेतृत्व विपक्षी कांग्रेस नेता मोहम्मद बदरुज़्ज़मां कर रहे थे। रैली पुलिस की मंज़ूरी के बिना निकाली गई थी। जुलूस के दौरान कथित तौर पर जूता फेंके जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और युवाओं का एक समूह पुलिस से भिड़ गया।

Tripura: Protest against Waqf Amendment Act turns violent, seven policemen  injured-m.khaskhabar.com

हाथापाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से पुलिस पर ईंट, पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी। घायलों में पुलिस इंस्पेक्टर जतिंद्र दास समेत कई अन्य अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी घटनास्थल से भाग खड़े हुए।

शनिवार शाम को उनाकोटी ज़िले की एसपी सुधांबिका आर और डीआईजी (उत्तरी रेंज) रति रंजन देबनाथ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। डीआईजी देबनाथ ने पुष्टि की कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

इस बीच, कांग्रेस नेता मोहम्मद बदरुज़्ज़मां ने अधिकारियों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई से कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

पुलिस ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है और हिंसा में शामिल होने के संदेह में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

इसी तरह का विरोध प्रदर्शन त्रिपुरा के सिपाहीजाला ज़िले के सोनामूड़ा शहर में भी हुआ, जिसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारी शामिल हुए थे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...