0:00
0:00 left
क्राइम बुलेटिन पर तेजस्वी यादव को चिराग पासवान का पलटवार, याद दिलाया ‘जंगलराज’ का दौर
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लगातार एनडीए सरकार पर अपराध को लेकर जारी किए जा रहे “क्राइम बुलेटिन” पर अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तीखा पलटवार किया है। हाजीपुर के कुतुबपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को आड़े हाथों लिया।
चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव को केवल वर्तमान का ही नहीं, बल्कि 1990 के दशक का भी क्राइम बुलेटिन जारी करना चाहिए, जब बिहार में तथाकथित ‘जंगलराज’ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में हत्या, बलात्कार और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाएं आम थीं।
उन्होंने कहा, “1990 में जब बिहार में जंगलराज चरम पर था, तब जो लोग राज्य छोड़कर बाहर या विदेश चले गए, वे आज तक वापस नहीं लौटे हैं।” चिराग ने यह भी जोड़ा कि तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद यादव के शासनकाल के काले अध्यायों को भी जनता के सामने रखना चाहिए, ताकि अपराध पर उनकी चिंताओं को जनता निष्पक्ष रूप से समझ सके।
इस बयान के साथ ही बिहार की राजनीति में एक बार फिर ‘जंगलराज’ बनाम ‘सुशासन’ की बहस तेज हो गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Paper Leak Controversy: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का पलटवार, बोले- ‘मरहम नहीं, चोट की वजह का इलाज जरूरी’
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- खड़गे के बयान पर बढ़ा विवाद: नोटिस के जवाब में कांग्रेस का पलटवार
- नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले पर बोले राजद नेता तेजस्वी यादव-अब नहीं बचेगी जदयू, भाजपा ने सीएम को हाईजैक किया
- राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला
- पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले के आरोप पर जेलेंस्की का पलटवार: “शांति वार्ता पटरी से उतारने की रूसी चाल”



