👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- Big Bash League India: इतिहास रचने जा रही BBL! चेन्नई में होगा पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच, PM Modi और Anthony Albanese का बड़ा ऐलान
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से रौंदा, कप्तान श्रेयस अय्यर बोले— ‘ऐसा प्रदर्शन बिल्कुल स्वीकार्य नहीं’
- Zimbabwe T20 Series के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए संजू सैमसन बाहर, मयंक यादव और रिंकू सिंह की वापसी
- Bangladesh-China Deal: मोंगला पोर्ट चीन को सौंपने से बढ़ी भारत की चिंता, क्या ‘String of Pearls’ रणनीति से होगा घेराव?
0:00 left
पाकिस्तान के हवाई हमलों पर भारत का कड़ा रुख, अफगानिस्तान की संप्रभुता के समर्थन का दोहराव
भारत ने अफगानिस्तान में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इस संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आधिकारिक बयान जारी किया।
बयान में कहा गया, “भारत अफगान क्षेत्र में पाकिस्तानी हवाई हमलों की घोर निंदा करता है। इन हमलों के कारण पवित्र रमजान के महीने में महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष नागरिकों की जान गई है।”
प्रवक्ता ने आगे कहा, यह पाकिस्तान द्वारा अपनी आंतरिक विफलताओं का दोष दूसरों पर मढ़ने की एक और कोशिश है। भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपना अटूट समर्थन दोहराता है।”
इससे पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने अफगान सीमा क्षेत्र में ‘सात आतंकवादी शिविरों’ को निशाना बनाया है।
वहीं, तालिबान की अफगानिस्तान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह “उचित समय पर” इसका जवाब देगा।



