बैकफुट पर वाड्रा:दी सफाई ;अब रहेंगें कुछ दिन मौन
वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी हालिया टिप्पणी को लेकर सफाई दी है। सोमवार को वाड्रा ने कहा कि उनके इरादों को गलत तरीके से समझा गया है और इसे स्पष्ट करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी दोहराया कि वह पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हैं और भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- ATF Price Freeze Scheme: सरकार का बड़ा दांव! 3 साल तक नहीं बदलेगी जेट फ्यूल की कीमत, एयरलाइंस के लिए गेमचेंजर या नया जोखिम?
- बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर योगी का बड़ा बयान: जनता ने दिया करारा जवाब
- मेक्सिको में भड़की हिंसा: भारत ने जारी की चेतावनी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
- थर्ड वर्ल्ड कंट्री’ टिप्पणी पर अमिताभ बच्चन की सफाई: पुराने जख़्म, विदेशी सोच और भारत की जीत पर गर्व
- दिल्ली कॉन्सर्ट विवाद पर यो यो हनी सिंह की सफाई: ‘Gen Z को मैसेज देने की कोशिश थी’, सिंगर ने मांगी माफी
रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा,चूंकि मेरे इरादों का गलत मतलब निकाला गया, इसलिए मैं समझता हूं कि उन्हें स्पष्ट करना मेरी जिम्मेदारी है। मैं ईमानदारी, पारदर्शिता और सम्मान के साथ खुद को स्पष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने कुछ दिनों तक मौन रहने का फैसला किया था, जिसे उदासीनता या देशभक्ति की कमी के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। दरअसल, यह मेरे देश के प्रति गहरे प्रेम, सत्य के प्रति सम्मान और समर्पण के कारण था कि मैंने चिंतन के लिए समय लिया। मौन वह चरण है, जहां जिम्मेदारी परिपक्व होती है, भावनाएं शांत होती हैं और शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक किया जाता है,
रॉबर्ट वाड्रा ने साफ किया कि वह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें निर्दोष लोगों की जान गई और कई परिवार उजड़ गए। मैं भारत के साथ हूं और हमेशा रहूंगा। इस तरह के हमलों को रोकने के लिए कोई राजनीतिक, धार्मिक या वैचारिक तर्क नहीं हो सकता। निर्दोष और निहत्थे लोगों के खिलाफ हिंसा को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता
गौरतलब है वाड्रा ने धर्म और राजनीति को अलग रखने की वकालत करते हुए कहा था कि आतंकवादियों ने लोगों की पहचान जांचने के बाद उन्हें निशाना बनाया, क्योंकि उनका मानना था कि मुसलमानों को दबाया जा रहा है।



