संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर घेरा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर घेरा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के कबूलनामे का हवाला

संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक इंटरव्यू के दौरान जब ख्वाजा आसिफ से पूछा गया, “क्या आप मानेंगे कि पाकिस्तान अरसे से इन आतंकवादी संगठनों को फंडिंग और ट्रेनिंग देता रहा है?” तो उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा,हम ये ‘डर्टी वर्क’ तीन दशकों से अमेरिका के कहने पर कर रहे हैं… इसमें ब्रिटेन समेत पश्चिमी देश भी शामिल हैं। वह एक ग़लती थी और हम उसी का खामियाजा भुगत रहे हैं।”

भारत ने महासभा में फ़िलिस्तीन के समर्थन वाले प्रस्ताव का किया विरोध... » द  खबरीलाल

👉 यह भी पढ़ें:

यूएनओसीटी कार्यक्रम में योजना पटेल का तीखा हमला

28 अप्रैल को यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस ऑफ़ काउंटर टेररिज़्म (यूएनओसीटी) के विक्टिम्स ऑफ टेररिज़्म एसोसिएशन्स नेटवर्क की लॉन्चिंग के दौरान योजना पटेल ने इस बयान का हवाला देते हुए पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,पूरी दुनिया ने हाल ही में एक टेलीविज़न इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तीय मदद देने के पाकिस्तान के इतिहास को स्वीकार करते हुए सुना है।”

योजना पटेल ने आगे कहा, यह खुला कबूलनामा पाकिस्तान को एक धूर्त देश के रूप में उजागर करता है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है। अब दुनिया और आंखें मूंदकर नहीं रह सकती।”

पहलगाम हमले का उल्लेख और वैश्विक समर्थन

इस अवसर पर योजना पटेल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का भी ज़िक्र किया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। उन्होंने कहा, भारत, जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दुनिया भर से मिले समर्थन और एकजुटता की सराहना करता है। यह आतंकवाद के प्रति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के ज़ीरो टोलरेंस का प्रमाण है।”

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। भारत अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की आतंकवाद के समर्थन में भूमिका को लगातार उजागर कर रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।