नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप, जांच में निकला फर्जी अलर्ट
शनिवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेट नंबर 8 (अजमेरी गेट) के पास एक लावारिस नीले रंग के सूटकेस में बम होने की सूचना मिली। कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और श्वान दल मौके पर पहुंच गए। आधुनिक उपकरणों की मदद से स्टेशन परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- नई दिल्ली में BRICS शेरपा बैठक की शुरुआत, भारत ने रखा लोग-केंद्रित’ विजन; पहली बार बेलारूस की एंट्री
- INDORE–नए रेलवे स्टेशन के पास BDDS की वैन दुर्घटनाग्रस्त,VVIP सुरक्षा ड्यूटी में जा रही थी वैन….
- नई दिल्ली में एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि और किसानों के हितों पर दोहराई प्रतिबद्धता
- तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पर डीजल से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

डीसीपी (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि यह कॉल सुबह 8 बजे प्राप्त हुई थी। कॉल में बताया गया कि स्टेशन पर संदिग्ध बैग में बम हो सकता है। बम स्क्वाड और डॉग स्क्वायड ने तत्काल जांच शुरू की। सूटकेस की जांच करने पर उसमें केवल कपड़े मिले और कोई विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। जांच के बाद यह सूचना फर्जी निकली।
दिल्ली में बढ़ते फर्जी बम अलर्ट
यह कोई पहला मामला नहीं है जब राजधानी में बम की झूठी धमकी मिली हो। इससे पहले 21 अप्रैल को द्वारका, नजफगढ़ और कापसहेड़ा स्थित तीन एसडीएम कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इन मामलों में भी तत्काल पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात किए गए थे। गहन तलाशी के बावजूद कोई भी विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ और अलर्ट को फर्जी घोषित किया गया।
इन बार-बार मिलने वाली झूठी सूचनाओं के चलते सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई है और फर्जी कॉल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


