पाकिस्तान से तनातनी के बीच भारत को मिली रूस में बनी इग्ला-एस मिसाइल, ड्रोन और लड़ाकू विमान हवा में ही हो जाएंगे तबाह

Date:

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनातनी के बीच भारतीय सेना को रूस से इग्ला-एस मिसाइल मिली है। यह पाकिस्तान के ड्रोन और लड़ाकू विमानों को हवा में तबाह कर देगा। रूस से डिलीवर हुए एयर डिफेंस सिस्टम को सीमावर्ती इलाकों में तेज और सटीक वायु रक्षा के लिए विशेष रूप से तैनात किया जा रहा है।

बताया जाता है कि इग्ला-एस मैनपैड्स यानी मैनपोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे सैनिक अपने कंधे पर रख कर फायर कर सकते हैं। ये कम दूरी के एरियल टारगेट को हवा में ही मार गिराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पिछले कई दशक से भारत की सशस्त्र सेनाएं (थल सेना और वायुसेना) रूस की इस इग्ला मिसाइल का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अब ये काफी पुरानी पड़ चुकी हैं। इग्ला की रेंज 3-4 किलोमीटर है लेकिन नई इग्लाएस की रेंज करीब छह किलोमीटर है। यह दुश्मन के ड्रोन, फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और मिसाइल को मार गिरा सकती है। रूस की रोसोबोरोनएक्सपोर्ट कंपनी अब भारत में ही इस मिसाइल सिस्टम को एक भारतीय कंपनी के साथ मिलकर बनाने की तैयारी कर रही है।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि इग्लाएस वायु रक्षा मिसाइलों की नई आपूर्ति कुछ सप्ताह पहले भारतीय सेना को हुई है। इन मिसाइलों को सीमाओं पर दुश्मन के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और ड्रोन से खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को दिया जा रहा है। सरकार द्वारा सेना को दिए गए आपातकालीन खरीद अधिकारों के तहत यह सौदा किया गया था। लगभग 260 करोड़ रुपये की लागत वाले इस अनुबंध के तहत प्राप्त मिसाइलों को सीमा पर तैनात अग्रिम चौकियों को दिया जा रहा है ताकि दुश्मन के लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर और ड्रोन से रक्षा की जा सके। नई इग्ला-एस मिसाइलों की तैनाती के साथ ही सेना ने 48 नए लॉन्चर और 90 अतिरिक्त मिसाइलों की खरीद के लिए भी निविदा जारी कर दी है। साथ ही सेना अब लेजर बीमराइडिंग सिस्टम को भी जल्द ही हासिल करने की योजना बना रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।