एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया ;सीमा पर की गोलीबारी ; भारतीय सेना का माकूल जवाब
भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। एयर स्ट्राइक के तुरंत बाद पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी की, जो संघर्षविराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन था। भारतीय सेना ने हर बार माकूल और सटीक जवाब देकर पाकिस्तान को करारा संदेश दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे का बड़ा बयान: पाकिस्तान से तात्कालिक खतरा, चीन होगा भारत की लंबी अवधि की चुनौती
- ऑपरेशन महादेव: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, पहलगाम हमले के तीन आतंकवादी ढेर
- US vs Iran: होर्मुज़ स्ट्रेट हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एयर स्ट्राइक, बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
- Indian Army New Chief: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छोड़ा सेना प्रमुख का पद, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए Army Chief
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी

लगातार बढ़ती गोलीबारी की घटनाएं
पहलागाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में लगातार छोटे हथियारों से गोलीबारी की घटनाएं तेज कर दी हैं। हाल ही में कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर जैसे इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने हर बार इसका उचित जवाब दिया।
डिप्लोमैटिक कदमों से बौखलाया पाकिस्तान
सेना अधिकारियों का कहना है कि भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अन्य कूटनीतिक कदमों के बाद से पाकिस्तान की ओर से उकसावे की घटनाएं बढ़ गई हैं। पाकिस्तान ने हाल ही में नियंत्रण रेखा के कई सेक्टरों में एक साथ गोलीबारी की है, जो कि पहले की घटनाओं से भिन्न है।
पीर पंजाल क्षेत्र बना केंद्रबिंदु
इन संघर्षविराम उल्लंघनों का केंद्र पीर पंजाल पर्वतमाला का दक्षिणी भाग है। भूगोल और भूमि की बनावट जैसी परिस्थितियाँ यहां पाकिस्तानी गोलाबारी को आसान बनाती हैं। हालिया घटनाओं में छोटे हथियारों का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है, हालांकि पाकिस्तान द्वारा मध्यम तोपों की तैयारी की खबरें भी हैं।
अखनूर और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी तनाव
कुपवाड़ा और अखनूर जैसे उत्तर और दक्षिण कश्मीर के इलाकों में संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं लगभग हर दिन हो रही हैं। जम्मू के परगवाल सेक्टर, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है, वहां भी पिछले सप्ताह गोलीबारी हुई, जो सामान्य घटनाक्रम से हटकर है।



