जम्मू एयरपोर्ट पर पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम से किया नाकाम, कई इलाकों में ब्लैकआउट

Date:

जम्मू। पाकिस्तान ने गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे जम्मू एयपोर्ट पर ड्रोन अटैक करने की कोशिश की, जिसे एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया गया। फायरिंग और धमाकों की आवाज भी सुनी गई। इसके बाद जम्मू एयरपोर्ट, आरएसपुरा, सांबा सहित कई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया।

पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में ड्रोन हमले की एक बार फिर नाकाम कोशिश की गई है। जम्मू में धमाके की आवाजें भी सुनी गई. जम्मू विश्वविद्यालय के पास भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरपोर्ट, जम्मू रेलवे स्टेशन, चन्नी हिम्मत (जम्मू), आरएस पुरा में ड्रोन से हमले की नाकाम कोशिश की गई। हालांकि भारतीय सेना ने उसके हमलों को नाकाम बना दिया है और उसके 8 मिसाइलों को तबाह कर दिया है।पाकिस्तान की इस हरकत को देखते हुए भारतीय वायुसेना सभी जरूरी कदम उठा रही है। खुफिया विभाग के सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान के रहीम यार खान और वहाबलपुर से भारत पाकिस्तान बॉडर पर पाकिस्तान फ़ौज के टैंक तेजी से तैनात किए जा रहे हैं और ज्यादा तादात में टैंक बॉर्डर की तरफ मूव किये जा रहे हैं। पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद भारत के फाइटर विमानों ने जम्मू से उड़ान भरी है। राजस्थान के जैसलमेर, पंजाब के फिरोजपुर, अमृतसर में ब्लैक आउट की खबर आ रही है।

Pakistan launches drone, artillery attacks in Jammu - CNBC TV18

पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में ड्रोन हमले की एक बार फिर नाकाम कोशिश की गई है। जम्मू में धमाके की आवाजें भी सुनी गई. जम्मू विश्वविद्यालय के पास भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरपोर्ट, जम्मू रेलवे स्टेशन, चन्नी हिम्मत (जम्मू), आरएस पुरा में ड्रोन से हमले की नाकाम कोशिश की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related