भारत-पाक संघर्ष: पाकिस्तानी सेना ने विमान को क्षति पहुंचने की पुष्टि की, भारतीय पायलट की गिरफ्तारी से इनकार
पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान उनके एक विमान को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उन्होंने इस विमान के प्रकार या क्षति की विस्तृत जानकारी नहीं दी। यह भी बताया गया कि भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को आपसी सहमति से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की फायरिंग और सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने का निर्णय लिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Japan Mosque Controversy: पाकिस्तानी राजदूत ने किया उद्घाटन, अब गिराए जाने का खतरा! अवैध निर्माण ने खड़ा किया बड़ा विवाद
- Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत
- पुतिन की बड़ी चेतावनी: ईरान संघर्ष बढ़ा तो दुनिया को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने यह स्पष्ट किया कि संघर्ष के दौरान पाकिस्तान का सिर्फ़ एक विमान मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा उन्होंने किसी अन्य नुकसान की जानकारी नहीं दी।
जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान की हिरासत में कोई भारतीय पायलट है, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इनकार करते हुए कहा कि इस तरह की सभी खबरें ‘फेक सोशल मीडिया रिपोर्ट्स’ पर आधारित हैं।


