मंत्री विजय शाह के बड़बोलेपन ने कटवा दी भाजपा की नाक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पहलगाम हमले के बाद भाजपा ने काफी सोच-विचार के बाद ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति बनाई। जब ऑपरेशन सफल हो गया तो इसकी प्रेस ब्रीफिंग सेना के दो महिला अफसरों से कराई गई जिसमें से एक कर्नल सोफिया कुरैशी थीं। भाजपा ने सोफिया कुरैशी को सामने लाकर पूरे विश्व को यह साफ संदेश देने की कोशिश की थी कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान में पूरा देश एकजुट है। यह सारी रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की थी।

मध्यप्रदेश के एक मंत्री हैं कुंवर विजय शाह। उन्होंने आज कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देकर पूरी भाजपा को हिला दिया है। जैसे ही उनका बयान वायरल हुआ, भाजपा के वरिष्ठ नेता तक चौंक गए। कांग्रेस के भी बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया और उसने लगे हाथ विजय शाह का इस्तीफा भी मांग लिया है। महू में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से शाह ने कहा था कि जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी। बयान पर बवाल के बाद मीडिया से बातचीत में विजय शाह ने कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था और यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वे कई बार माफी मांगने को तैयार हैं।

कुछ ही देर में मामला इतना गर्मा गया कि भाजपा संगठन ने तुरंत विजय शाह को भोपाल प्रदेश मुख्यालय तलब कर लिया। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के पास विजय शाह भागे-भागे हवाई चप्पल में ही पहुंच गए। बताया जाता है कि शाह ने अपने बयान को लेकर हितानंद शर्मा से माफी मांगते हुए आगे से ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया है। संगठन महामंत्री से मिलने के बाद विजय शाह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मिले और सफाई दी।

विजय शाह के प्रकरण में भाजपा संगठन को यह समझना होगा कि यह मामला सिर्फ डांट-डपट और सफाई देने से नहीं सुलझने वाला। विजय शाह के बयान ने पूरे देश में भाजपा की किरकिरी कराई है। वह भी ऐसे संवेदनशील मामले में जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने काफी सोच-समझकर दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था।

ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को हटाने वाली भाजपा को विजय शाह पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के नेताओं का ही मानना है कि उन्हें तत्काल मंत्री पद से हटाकर एक कड़ा संदेश देना चाहिए, ताकि आइंदा कोई भाजपा नेता ऐसा करने की हिम्मत न करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।