भारत-पाकिस्तान सीज़फ़ायर में फिर ट्रंप राग – कहा मैं शांति स्थापित करने वाला बनना चाहता हूं”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फ़ायर में अमेरिका की भूमिका को दोहराया है। सऊदी अरब के दौरे पर रियाद में आयोजित सऊदी-अमेरिका इन्वेस्टमेंट फ़ोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनके प्रयासों से एक बड़ा संघर्ष टल गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- त्रिची से सिंगापुर जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 127 यात्रियों के बीच मची हलचल
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, पाक मंत्री की ‘हाथ काट देंगे’ वाली धमकी चर्चा में
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मेरी सबसे बड़ी आशा है कि मैं शांति स्थापित करने वाला और लोगों को जोड़ने वाला बनूं। मुझे युद्ध पसंद नहीं।” उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले ही उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती हिंसा को रोकते हुए एक ऐतिहासिक युद्धविराम कराने में सफलता पाई।
अपने संबोधन में ट्रंप ने यह भी कहा, “मैंने इसमें व्यापार का भरपूर इस्तेमाल किया। मैंने कहा, चलो समझौता करते हैं, व्यापार करते हैं। परमाणु मिसाइलों का व्यापार न करें, बल्कि उन चीज़ों का व्यापार करें जिन्हें आप इतनी खूबसूरती से बनाते हैं।”
उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के नेताओं को “शक्तिशाली और मजबूत” करार दिया और संघर्ष को टालने में अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो की अहम भूमिका की भी सराहना की।



