मथुरा में दो ईंट-भट्ठों से 90 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में;चौंकाने वाले खुलासे
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो ईंट-भट्ठों से 90 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें 35 पुरुष, 27 महिलाएं और 28 बच्चे शामिल हैं। ये सभी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे और मजदूरी का काम कर रहे थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
- Ahmedabad Breaking News: आधी रात चला बड़ा ऑपरेशन! 290 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, 131 बांग्लादेशी घुसपैठियों का खुलासा
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- मंत्री पुत्र पर शिकंजा: नाबालिग शोषण मामले में बंदी भगीरथ हिरासत में, पिता बोले– “कानून से ऊपर कोई नहीं”
- नदी में मगरमच्छ के पेट से मिले इंसानी अवशेष: लापता कारोबारी केस में चौंकाने वाला मोड़
- चौंकाने वाला शोध: क्या शादी से घटता है कैंसर का खतरा? जानिए सेहत से जुड़ा बड़ा सच

कैसे हुआ खुलासा:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर चल रहे संदिग्धों के सत्यापन अभियान के तहत शुक्रवार को खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की। गांव खाजपुर स्थित मोदी ईंट भट्ठे की झुग्गियों में कुछ संदिग्ध मजदूरों से पूछताछ में उन्होंने खुद को पहले बंगाल का निवासी बताया, लेकिन सख्ती से पूछने पर स्वीकार किया कि वे बांग्लादेशी मुस्लिम हैं।
उनके कुछ अन्य साथी गांव जरैलिया-सेऊपट्टी स्थित आरपीएस ईंट उद्योग में भी काम कर रहे थे, जिन्हें भी बाद में पकड़ लिया गया।
क्या बताया बांग्लादेशियों ने:
पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे 10-15 वर्ष पहले अवैध रूप से भारत में घुसे थे और हरियाणा, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और अलीगढ़ में काम करते रहे। पिछले 6-7 महीनों से मथुरा में ईंट-पथाई का काम कर रहे थे।
प्रशासन की कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अन्य सुरक्षा व जांच एजेंसियों को भी सूचना दी गई है। इस मामले में विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह घटना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता की अहमियत को एक बार फिर उजागर करती है।



