मंत्री शाह और डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान के खिलाफ जुटे पूर्व सैनिक, सड़क पर उतरकर विरोध करने की चेतावनी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के खिलाफ गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस लगातार इस मामले में भाजपा और सरकार पर हमलावर है। अब दोनों मंत्रियों के विरोध में पूर्व सैनिक भी उतर आए हैं। पूर्व सैनिकों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल में शनिवार को कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दोनों मंत्रियों के बयानों पर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय सेना किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की नहीं, बल्कि संविधान और राष्ट्र की सेवा करती है। सेना किसी नेता के चरणों में नतमस्तक नहीं होती, बल्कि वह सिर्फ भारत माता के प्रति समर्पित रहती है। बतौर पूर्व सैनिक हमें सेना के अपमान ने बहुत आघात पहुंचाया है। अगर नेताओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होगी, तो देशभर के पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की तोड़ मरोड़कर बयान पेश करने की दलील गलत है।सरकार ने नहीं की कोई ठोस कार्रवाई

👉 यह भी पढ़ें:

मेजर श्याम सुंदर ने कहा कि इस विवादित बयान पर अभी तक सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सेना देश की रक्षा में जान तक देने को तैयार है, तो फिर उसके सम्मान पर चोट करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? अगर सरकार ने समय पर कार्रवाई की होती, तो सैनिकों का मनोबल बना रहता। लेकिन इस चुप्पी से जवानों में दुख और आक्रोश है। मेजर श्याम सुंदर ने कहा कि यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं रहा, बल्कि यह साफ दर्शाता है कि वोट बैंक की राजनीति में अब सेना को भी खींचा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना देश के लिए नतमस्तक होती है, कि किसी पार्टी के लिए। राजनीति में सीमा का ध्यान रखना चाहिए। जो देश के जवान के मनोबल को तोड़ने का काम करेगा, वह देशद्रोही के समान होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।