मिशन : इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग- टॉम क्रूज़ है तो पॉसिबल है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

‘मिशन : इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ दुनिया भर में अगले हफ्ते लगेगी, लेकिन भारत में यह 17 मई,शनिवार को ही रिलीज़ हो गई। कॉन के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया और टॉम क्रूज तथा टीम को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया, जो बड़ा सम्मान माना जाता है। यह एक्शन, एडवेंचर, थ्रिलर फिल्म है जो दर्शकों को रोमांच के नये पायदान पर ले जाती है।
यह फिल्म याद रखी जाएगी टॉम क्रूज़ के पनडुब्बी से लेकर आसमान छूते स्टंट और पागलपन भरे एक्शन के लिए। कहा जाता है कि वे अपने एक्शन सीन खुद ही करते हैं, बॉडी डबल का उपयोग नहीं करते। यह फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ ही स्टाइलिश सिनेमैटोग्राफी और टॉम क्रूज़ जैसे करिश्माई हीरो की एक्टिंग के लिए भी याद रखी जाएगी। इसमें 2019 में आई हिन्दी फिल्म ‘वॉर’ या 2023 की ‘पठान’ से कई गुना बेहतर एक्शन हैं, लेकिन हिन्दी फिल्मों वाला भड़भड़कूटा नहीं है।
यह मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की यह आठवीं और अंतिम फिल्म है। टॉम क्रूज़ के हैरतअंगेज़ कारनामों के चाहनेवाले दुनियाभर में हैं। इस फिल्म में एक्शन तो है, पर वह जबरन ठूंसे हुए नहीं हैं। दूसरी फिल्मों की तरह इसमें भी टॉम क्रूज़ खूब दौड़ते हैं, कार दौड़ाते हैं, समंदर के भीतर बर्फीले पानी में आठ सौ फ़ीट नीचे जाकर पनडुब्बी में जानलेवा स्टंट करते हैं, हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर में जिंदगी और मौत के बीच लम्बी रेस करते हैं। वे हर जगह जाकर उस अदृश्य एआई अदृश्य दुश्मन ‘वजूद’ से लड़ते हैं, जो किसी को नज़र नहीं आता, लेकिन हर जगह सक्रिय है।
ईथन हंट यानी टॉम क्रूज़ यह सब करते हैं अमेरिका की महिला राष्ट्रपति के कहने पर। अज्ञात एआई दुश्मन वजूद ने दुनिया के कई देशों के परमाणु हथियारों पर कब्ज़ा कर लिया है और वह किसी भी सनक में पृथ्वी को नष्ट कर सकता है। हॉलीवुड की फिल्में हमेशा ही इस नैरेटिव को सेट करने में जुटी रहती है कि दुनिया पर अगर संकट आयेगा तो वह अमेरिकी लोग ही होंगे जो उस संकट से मुक्ति दिलाएंगे। हल करेंगे अदृश्य है लेकिन फिल्म उसका नाम रखा गया है वजूद जबकि यह कहना भी गलत नहीं होगा कि दुनिया की ज्यादातर परेशानियों की जड़ अमेरिका ही है चाहे वह पर्यावरण हो या परमाणु हथियार।
मिशन इम्पॉसिबल की यह आठवीं कड़ी वहीं से शुरू होती है जहां पिछली कड़ी खत्म हुई थी। पिछली फिल्म में ईथन हंट को बहुत खुफिया चाबी मिल चुकी है जिसकी उसे लंबे समय से तलाश थी। बावजूद इसके वह अभी तक इससे अनजान था इसके पीछे कौन सा छुपा हुआ है। उसे दुनिया भर के लिए खतरा बन चुके अज्ञात एआई खलनायक ‘वजूद’ से धरती को बचाने के मिशन पर जाने के लिए कहती है। एआई वजूद दुनिया भर में तबाही लाने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करके न्यूक्लियर पॉवर रखने वाले देशों के सिस्टम को हैक करके अपने कब्जे में लेता है।
फिल्म में रोमांचक स्टंट और हैरतअंगेज एक्शन करते हुए टॉम क्रूज़ को देखकर यह नहीं लगता है कि वे 62 साल के हो चुके हैं जिसमें से 29 साल उन्होंने मिशन इंपॉसिबल को दिए हैं। डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैकक्वैरी की इस फिल्म में हैली एटवेल, विंग रहाम्स,साइमन पेग, एंजेला बैसेट भी हैं।यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिन्दी, तमिल और तेलुगु में भी डब की गई है।
हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों के शौक़ीन लोगों के लिए देखनीय।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गणेश विसर्जन 2026: हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से परंपरा और तकनीक का संगम

गणेश विसर्जन 2026 में इंदौर नगर निगम ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तकनीक का उपयोग किया है। यह परंपरा और तकनीक का अनूठा मेल है।

इंदौर हाईकोर्ट ने लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर सख्त कार्रवाई का आदेश

इंदौर हाईकोर्ट ने लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर सख्त कार्रवाई का आदेश जारी किया है। अदालत ने प्रशासन को नियम पालन के निर्देश दिए।

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।