आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बढ़ते अपराधों पर उठाया सवाल, कहा-एमपी में पूर्णकालिक गृह मंत्री की जरूरत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस कर मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया। भूरिया ने कहा कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के महिला सम्मेलन में आ रहे हैं, इससे पहले वे यह सुनिश्चित करें कि मप्र में बहनों की सुरक्षा कैसे होगी? भूरिया ने मध्यप्रदेश में पूर्णकालिक गृह मंत्री की मांग करते हुए कहा कि सीएम से यह विभाग नहीं संभल रहा।

भूरिया ने कहा कि खंडवा में एक ऐसी घटना हुई, जिसमें 45 साल की आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार होता है। उसके बाद आरोपियों ने शराब के नशे में सरिया डालकर महिला की बच्चादानी बाहर निकाल दी। उस महिला की आंतें बाहर आ गई। उसकी 16 साल की बच्ची जब वहां पहुंची तो मां की हालत देखकर बेहोश हो गई। इस तरह की घटनाएं मप्र में हो रही हैं। जब खंडवा में ये अपराध सामने आया तो प्रशासन मौन बैठा था। हमारे लोग वहां गए और देखा कि जिन डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम कर रहे थे उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह के अपराध भी हो सकते हैं। भूरिया ने कहा कि मैं खुद एक डॉक्टर हूं तो सोच समझ सकता हूं कि जब वो जिंदा होगी तब उसने कितनी यातनाएं और पीड़ा झेली होगी? और उन आरोपियों का मन एक बार भी नहीं पसीजा होगा? उस 16 साल की बच्ची पर क्या बीत रही होगी, ये हम सोच भी नहीं सकते।

शराब कैपिटल बनता जा रहा एमपी

भूरिया ने कहा कि भोपाल में बच्ची से रेप हुआ, एफआईआर करने 600 किमी भेजा भूरिया ने कहा, भोपाल में एक नाबालिग बच्ची के साथ शासकीय रंगारंग कार्यक्रम में रेप होता है। उसे राजधानी में न्याय नहीं मिलता उसे कहा जाता आप 600 किमी दूर मऊगंज जाओ और वहां रिपोर्ट दर्ज कराओ। ये मप्र की स्थिति है। जहां शराबबंदी का नाटक जरूर होता है कि धार्मिक स्थलों पर शराब बंद कर देंगे लेकिन, शराब माफियाओं पर किसी तरह का इस सरकार का नियंत्रण नहीं है। मप्र रेप कैपिटल और शराब कैपिटल बनता जा रहा है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग

विक्रांत भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश को पूर्णकालिक गृह मंत्री दिया जाए, क्योंकि सीएम से गृह मंत्रालय संभल नहीं रहा है। खंडवा वाले मामले के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाया जाए ताकि दोषियों को कड़ी सजा दी जा सके। इसके साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में शराब माफिया के राज को नियंत्रित किया जाए। आदिवासी क्षेत्रों में ही सबसे ज्यादा शराब की बिक्री कराई जा रही है और दूसरे राज्यों में लॉन्चपैड की तरह आदिवासी क्षेत्रों का उपयोग किया जा रहा है। भूरिया ने कहा कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ हम जनता के दरबार में जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।