नई दिल्ली। एक जून से यूपीआई से लेकर आधार कार्ड तक के नियमों में बदलाव हुआ है, जिसका असर आप पर पड़ सकता है। इसके साथ ही एक राहत वाली खबर ह है कि घरेलू गैस सिंलेडर के दाम कम हुए हैं।
तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। 1 जून को तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 24 रुपए की कटौती की गई। एक जून से यूपीआई पेमेंट के नियम में बदलाव देखने को मिलेगा। यूपीआई 123Pay सर्विस के तहत फीचर फोन यूजर्स को ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मिलेगी। 1 जून से इस सेवा की लेनदेन की लिमिट को 5,000 से बढ़ाकर 10,000 रुपए किया जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव
1 जून से क्रेडिट कार्ड को लेकर लागू हुए नए नियम के मुताबिक, अगर आपके क्रेडिट कार्ड की ऑटो-डेबिट पेमेंट फेल हो जाती है, तो 2 परसेंट तक की पेनाल्टी लगाई जाएगी। जैसे कि अगर आपने अपने मोबाइल में ऑटो डेबिट सेट कर रखा है और यह फेल हो जाता है, तो बैंक आपसे 2 परसेंट तक का चार्ज वसूलेगा इसके अलावा, 1 जून से इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज लगेगा। 1 जून से डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर एटीएम से पैसा निकालना भी महंगा हो जाएगा। नए नियमों के तहत, अगर आप फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपका विदड्रॉल चार्ज बढ़ सकता है यानी कि एटीएम से बार-बार कैश निकालना अब जेब पर भारी पड़ सकती है।
14 जून तक आधार कार्ड मुफ्त अपडेट होगा
अब मुफ्त में 14 जून, 2025 तक ही आधार अपडेट हो पाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आधार अपडेट कराने पर 25 रुपये और सेंटर पर जाकर अपडेट कराने में 50 रुपये लगेंगे। मार्केट रेगुलेटर सेबी के मुताबिक, 1 जून 2025 से ओवरनाइट और लिक्विड म्यूचुअल फंड स्कीम्स में रिडेम्प्शन के लिए नई कट-ऑफ टाइमिंग सेट की गई है। अब दोनों के लिए कट-ऑफ टाइम अलग-अलग तय किए गए हैं। अब ऑफलाइन रिडेम्प्शन रिक्वेस्ट दोपहर के 3 बजे तक जमा करनी होगी, जबकि ओवरनाइट स्कीम्स में रिडेम्प्शन करने वाले निवेशक शाम के 7 बजे तक रिडेम्प्शन रिक्वेस्ट जमा करा सकेंगे।



