👉 यह भी पढ़ें:
- चिराग पासवान के दावों पर RJD का पलटवार: हमारे MLA नहीं तोड़ सकते, उनके ही विधायक हमारे संपर्क में
- राहुल गांधी के बयान पर सियासी तूफ़ान, चिराग पासवान बोले — “इससे ज्यादा शर्मनाक बयान नहीं हो सकता”
- भाजपा के लिए राजग में सीटों का बंटवारा कठिन परीक्षा : चिराग पासवान के तेवर से बढ़ी भाजपा की मुश्किलें
- केरल कांग्रेस के ट्वीट पर भड़के चिराग पासवान, कहा- “बिहारियों को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी सोच”
- बिहार की क़ानून व्यवस्था पर चिराग पासवान का तीखा सवाल: जब तक ज़िम्मेदारी तय नहीं होगी, अपराध नहीं रुकेंगे
- चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला: “महागठबंधन ने चुनाव से पहले ही मान ली हार, जनता नहीं चाहती जंगलराज की वापसी”
0:00 left
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में मैदान संभालेंगे। यह फैसला लोक जनशक्ति पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक में पार्टी ने तय किया कि चिराग न केवल चुनाव प्रचार में सक्रिय रहेंगे, बल्कि खुद किसी प्रमुख सीट से उम्मीदवार भी होंगे।
लोजपा सांसद अरुण भारती ने ट्वीट कर चिराग पासवान के चुनाव लड़ने के फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा है कि कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार वे किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें। इससे यह संदेश जाएगा कि वे अब सिर्फ एक वर्ग नहीं, पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। कुछ समय पहले चिराग पासवान ने कहा था कि पीएम मोदी से जो मेरे संबंध हैं उसे लेकर इस तरह की बातें कही जाती हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि गठबंधन के अंदर जिस तरह से मुझे कार्य करने की स्वतंत्रता मिलती है, उसके बारे में सबको पता है। बीते कुछ समय में ऐसे कई विषय आए जहां मैं भाजपा के खिलाफ उनके सामने ही खड़ा था। चाहे बात हिंदू–मुस्लिम विवाद की हो या फिर लेटरल एंट्री की, जाति आधारित जनगणना पर मैंने अपनी स्पष्ट राय रखी है। मैं किसी का प्रॉक्सी बनकर काम नहीं करता हूं। मेरा पीएम मोदी के प्रति समर्पण अटूट है। मैं उनसे जितना प्यार करता हूं उतना प्यार मैंने अपने पिता से किया होगा।



