बेंगलुरु। आईपीएल में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब बड़ा एक्शन लेते हुए आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सहित कई अधिकारी पहले ही हटाए जा चुके हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि निखिल मुंबई भागने की फिराक में थे। निखिल के अलावा गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोग इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए से हैं। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम भी फरार हैं। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना के सिलसिले में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन टास्क फोर्स को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया और अगले आदेश तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और बेंगलुरु पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री ने आरसीबी टीम, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केएससीए के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी का भी आदेश दिया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- नागपंचमी पर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालु घायल
- लखीसराय अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसी स्थिति में 8 लोगों की मौत, कई घायल
- Puri Rath Yatra : पुरी की रथ यात्रा में भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति, दो की मौत कई घायल
- उड़ान से ठीक पहले बड़ा खतरा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा; यात्रियों में मची हलचल
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी



