मंत्रीजी के मुखारबिंद से फिर बही अमृत रस की धारा, इस बार निशाने पर रहे सुमित मिश्रा, महेंद्र हार्डिया और निगम कमिश्नर वर्मा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के भाषणों से इन दिनों अजीब सी कुंठा झलक रही है। मंत्रिमंडल में बराबर तवज्जो मिलने के बाद भी उनके इस व्यवहार का कारण भाजपा नेताओं को ही समझ नहीं आ रहा। अभी हाल ही में उन्होंने नगर निगम के कार्यक्रम में महापौर को विधायक बता दिया था। गुरुवार को नगर निगम के पौधारोपण कार्यक्रम में फिर उनके मुखारबिंद से अमृत रस की धारा बही। उन्होंने भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा पर अपनी भड़ास निकाली।

गुरुवार को पर्यावरण दिवस पर इंदौर के नेहरू पार्क स्थित सिंदूर वाटिका में नगर निगम द्वारा पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बोला कि आज मेरी जिंदगी का सबसे छोटा भाषण है। बहुत सुंदर भाषण दिया है। हमेशा छोटा भाषण देना चाहिए। इसके बाद विजयवर्गीय बोले कि एक पाश्चात्य कहावत है, जो अच्छी नहीं है। विदेशों में इस कहावत की चर्चा होती है। हमारे यहां क्या है कि अच्छा पहने लड़की, अच्छा श्रृंगार करे, खूब अच्छे गहने पहने, सुंदर कपड़े पहने, उसे बहुत अच्छा मानते हैं, लेकिन विदेश में जो कम कपड़े पहनती हैं, उसको अच्छा मानते हैं। ये उनकी सोच है। विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसा कहते हैं कि कम कपड़े पहनने वाली लड़की, जिस तरह सुंदर होती है, उसी तरह कम भाषण देने वाला नेता भी बहुत बढ़िया होता है। ऐसी कहावत है विदेश में। मैं इसका पालन नहीं करता हूं। मैं तो इसको नहीं मानता हूं।

👉 यह भी पढ़ें:

महेंद्र हार्डिया पर भी साधा निशाना

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सुमित मिश्रा, महेंद्र हार्डिया इन सब से कुछ न कुछ सीखता हूं। महेंद्र हार्डिया से भी सीखा। 11 बजे बराबर प्रोग्राम में पहुंच जाएंगे। अगली जगह 12 बजे कार्यक्रम है तो चुपचाप फोन पर बात करते हुए सटक लेंगे और 12 बजे वहां। विजयवर्गीय ने बताया कि एक बार मैं शादी में गया, वहां महेंद्र बाबा के बारे में पूछा तो बताया कि वह 7 बजे ही आ गए। कोई भी नहीं था, टेंट वाले को लिफाफा देकर चले गए। मैंने 3-3 बजे तक शादी अटेंड की, लेकिन सोच लिया है कि 12 बजे तक ही शादी अटेंड करूंगा।

कमिश्रनर पर भी कसा तंज

विजयवर्गीय यहीं नहीं रुके। सुमित मिश्रा और महेंद्र हार्डिया के बाद उनके निशाने पर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा रहे। मंत्रीजी ने कहा कि कमिश्नर साहब से भी सीखता हूं, मगर पालन नहीं कर पा रहा हूं। फोन करो तो जी सर, यस सर। काम हो या नहीं, पर हां तो कर ही देंगे। मुझसे ये हो नहीं रहा है। मैं भी ये सीखना चाहता हूं कि मैं भी ऐसा करूं। भाई ये काम करना, यस कर देंगे सर। ये सीखने की कोशिश कर रहा हूं। सीख गया तो इनको धन्यवाद दूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।