NEET PG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने दी 3 अगस्त को परीक्षा आयोजित करने की मंजूरी, एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
नीट पीजी 2025 परीक्षा को लेकर एक अहम फैसला सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) को 3 अगस्त, 2025 को परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी है। पहले यह परीक्षा 15 जून, 2025 को दो शिफ्टों में प्रस्तावित थी, लेकिन अदालत के निर्देश के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार
- इमरान खान का मेडिकल चेकअप: अस्पताल से फिर अदियाला जेल भेजे गए, पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज
- नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत
- Supreme Court ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, सिर्फ आंदोलन होने से लाठीचार्ज करना जायज नहीं
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने यह स्पष्ट किया कि अब एनबीई को और समय नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी
30 मई को अदालत ने आदेश दिया था कि नीट पीजी परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए, ताकि प्रश्नपत्र के कठिनाई स्तर में अंतर के कारण उम्मीदवारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो। इस निर्देश के बाद एनबीई ने परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी, क्योंकि एकल-शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापक स्तर पर नई व्यवस्थाएं करनी थीं।
लॉजिस्टिक कारणों से बदली गई तारीख
एनबीई ने बताया कि एक साथ परीक्षा कराने के लिए 250 से अधिक शहरों में 1,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता होगी। इन व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए समय की मांग की गई थी। एनबीई ने यह भी स्पष्ट किया कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) — जो उनकी तकनीकी साझेदार है — ने 3 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा आयोजित करने की सबसे निकटतम संभव तिथि बताई।
यह निर्णय लाखों मेडिकल स्नातकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो नीट पीजी परीक्षा के माध्यम से स्नातकोत्तर मेडिकल सीटों में प्रवेश पाते हैं।



