भारत में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5364 पहुंची, इंदौर में पांच नए मरीज मिले, बाहर से आए लोगों से रहें सावधान

Date:

नई दिल्ली। देश में कोरोना तेजी से पांव पसारता जा रहा है। अब कुल एक्टिव केस की संख्या 5364 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 500 मरीज बढ़े हैं। इंदौर में भी 5 नए मरीजों के मिलने से चिन्ता बढ़ गई है। इनमें से एक मरीज तो सिंगापुर से आए अपने दोस्त से मिलने के कारण संक्रमित है।

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल में हैं। केरल में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1679 हो गई है। इसी तरह गुजरात में 615, कर्नाटक में 451, महाराष्ट्र में 548, राजस्थान में 107, तमिलनाडु में 221, उत्तर प्रदेश में 205 और पश्चिम बंगाल में 596 केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 20 दिन में केसों की संख्या में 58 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 16 मई को देशभर में कोविड के 93 एक्टिव केस थे, जिनकी संख्या अब 5364 पहुंच गई है। कोरोना 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है। बीते 24 घंटे में 500 नए मामले सामने आए हैं।

लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से अब तक 55 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 53 की मौत 15 दिनों में हुई हैं। गुरुवार को दिल्ली में कोविड से दो और मौतें दर्ज की गईं। इनमें एक पांच महीने का बच्चा भी शामिल है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 मरीजों ने जान गंवाई है।

बाहर से आए लोगों से रहें सावधान

इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 5 और मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही इंदौर में अब तक कुल 38 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 8 मरीज अन्य जिलों से हैं। इनमें से अभी करीब 20 एक्टिव केस हैं। नए मरीजों में एक 47 वर्षीय महिला शामिल हैं, जो हाल ही में सिंगापुर से लौटे अपने एक मित्र के संपर्क में आई थीं। मित्र से मिलने के दो दिन बाद ही महिला को खांसी और जुकाम हो गया। जांच में उसे कोरोना पीड़ित पाया गया। एक 13 वर्षीय लड़का भी संक्रमित हुआ है। वह हाल ही में बद्रीनाथ से लौटी एक महिला के संपर्क में आया था। अन्य मरीजों में पुणे से लौटी एक 34 वर्षीय महिला और इंदौर के दो पुरुष शामिल हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई