सोनम ने पहन रखी थी शिलांग की खाई से बरामद जैकेट, होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खुलासा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए राजा रघुवंशी का शव तो मिल गया, लेकिन सोनम का अभी भी पता नहीं चला है। शिलांग के होटल के बाहर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सोनम के पास वही जैकेट है, जो पुलिस टीम ने सर्चिंग के दौरान बरामद की थी।

बताया जाता है कि यह फुटेज 22 मई का है। इसमें दोनों एक मोपेड से होटल पहुंचते नजर आ रहे हैं। यही मोपेड लावारिस हालत में मिली थी। इससे पहले सामने आए सीसीटीवी फुटेज में सोनम ने लाल और नीले रंग की जैकेट पहन रखी थी, जो सर्चिंग टीम को जंगल में मिली थी। जैकेट पर खून के निशान थे। सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम होटल के बाहर करीब 4 मिनट 53 सेकंड तक नजर आए। उन्होंने जैकेट उतारकर मोपेड की डिक्की में रखा। फिर होटल के अंदर आए और स्टाफ से बात की। इसके बाद सामान रखकर फिर होटल के बाहर चले गए। पुलिस इस फुटेज को महत्वपूर्ण सुराग मान रही है। इसके अलावा राजा एक सफेद रंग की टी शर्ट भी डिक्की में रखते नजर आ रहे है। संभवत: वहीं टी शर्ट 2 जून को राजा के शव के पास मिली थी। इस सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। पुलिस को इन फुटेज से पता चला है कि वे अपने साथ क्या सामान ले गए थे। सोनम के पास एक बैग भी था। जिसे उसने कंधे पर लटकाया था। जैकेट को पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था।

👉 यह भी पढ़ें:

Indore Couple News: Honeymoon to Murder Unsolved Questions Bangladesh Link Explained

2 जून को मिला था राजा का शव

उल्लेखनीय है कि इंदौर से राजा और सोनम 20 मई को हनीमून पर गए थे। दोनों इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को शिलांग रवाना हुए। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया। दोनों का मोबाइल बंद मिल रहा था। जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंचे। इसके बाद वे सर्चिंग टीम के साथ जुड़े। 2 जून को सर्चिंग के दौरान शिलांग पुलिस को राजा का शव एक खाई में मिला था। हालांकि सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश अभी भी जारी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।