दुबई में भी इंदौरी पोहे ने मचाई धूम, विश्व पोहा दिवस पर 300 से अधिक लोगों ने चखा इसका स्वाद, किया इंदौर को याद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर/दुबई। आज विश्व पोहा दिवस है। इंदौर की शान और मालवा की पहचान इंदौरी पोहा अब सिर्फ स्थानीय स्वाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी खास पहचान बना ली है। दुबई में भी आज विश्व पोहा दिवस भव्य पैमाने पर मनाया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने इंदौरी पोहे का स्वाद चखा और इंदौर को याद किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क (आईआईबीएन) द्वारा किया गया। इस संस्था के निलेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया और इंदौरी व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से हेल्थ टॉक हुआ, जिसमें डॉ. तसनीम ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पाकीजा समूह के मक़सूद गौरी, शादाब गौरी उपस्थित थे। आईआईबीएन के अजय कासलीवाल, मनोज झरिया, अंकित जैन,परम साहू, नकुल लूनिया, आदर्श राठी, चयन राठी, सुमित जैन, बसंत जैन, सपना ताइवाड़े, प्रवीण मेहता, अंकुर गोयल, चंद्रशेखर भाटिया समेत कई इंदौरी और मालवी प्रवासी उपस्थित रहे।

सिर्फ पोहा ही नहीं कचौरी और समोसा भी

आईआईबीएन के निलेश जैन ने बताया कि इस आयोजन में पोहे के अलावा अन्य व्यंजनों को भी शामिल किया गया था, ताकि पूरा इंदौरी लुत्फ लिया जा सके। जलेबी, सेव, नमकीन, समोसा, कचोरी आदि का स्वाद लेकर लोग और आनंदित हो गए।

संस्कृति के सेतु बन सकते हैं क्षेत्रीय व्यंजन

इस आयोजन के माध्यम से इंदौर की सांस्कृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास किया गया। आईआईबीएन के अजय कासलीवाल ने बताया कि इंदौरी पोहा सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि इंदौर की आत्मा है। इसे दुनियाभर में पहचान दिलाना हमारा उद्देश्य है। इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क के इस अभिनव प्रयास ने यह सिद्ध किया है कि क्षेत्रीय व्यंजन वैश्विक मंच पर भी लोगों को जोड़ सकते हैं और संस्कृति के सेतु बन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फ्रांस से लौटते ही भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

दिल्ली एयरपोर्ट रोके जाने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को करीब तीन घंटे तक रोका गया। आप ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए।

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा ने ताड़ोकी-रावघाट रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।

पीएम मोदी ने रावण दहन के मंच से कहा- देश के दुश्मनों को परास्त करना है

प्रधानमंत्री मोदी ने रावण दहन समारोह में कहा कि देश के दुश्मनों को परास्त करना है। उन्होंने राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

‘मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं’ राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने विजयादशमी पर आरएसएस को पुरुषवादी और संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा, मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं।

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 14 राज्यों में अलर्ट

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर विवाद, अफसर-नेता-संतों ने की वर्चुअल बैठक

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार विवाद के कारण प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संतों ने वर्चुअल बैठक की। प्रस्तावित ममलेश्वर लोक परियोजना रद्द कर दी गई है।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।