क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की लखनऊ में हुई सगाई, अखिलेश यादव सहित अधिकांश सपा नेता रहे मौजूद

Date:

लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की लखनऊ के पांच सितारा होटल में सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हो गई है। रिंकूप्रिया की रिंग सेरेमनी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, इकरा हसन, रामगोपाल यादव समेत कई बड़े नेता भी शामिल हुए। शादी 18 नवंबर को होगी। वाराणसी की रहने वाली प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। इनके पिता तूफानी सरोज अभी सपा के विधायक हैं और वे तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।

Rinku Singh Priya Saroj Engagement LIVE: सिक्‍सर किंग ने पहनी रिंग... रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, अखिलेश यादव समेत कई VIP रहे मौजूद

रिंकू सिंह ने जैसे ही प्रिया को रिंग पहनाई तो वो पल प्रिया के लिए काफी भावुक हो गया। इस दौरान सांसद प्रिया सरोज की आंखों से आंसू की धारा बह निकली। प्रिया सरोज की आंखों से आंसू देखकर रिंकू सिंह भी थोड़ा असहज हो गए। इसी दौरान होटल के स्टाफ टिशू पेपर लेकर पहुंचा तो प्रिया ने गाल तक पहुंचे आंसुओं को साफ किया। इससे पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने होटल में प्रीइंगेजमेंट शूट भी कराया। सफेद शेरवानी में रिंकू और हल्के गुलाबी लहंगे में प्रिया सरोज एकदूसरे का हाथ थामे स्टेज तक पहुंचे और विधिविधान से रिंग सेरेमनी की रस्म को पूरा किया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई