इंदौर। गाजीपुर में मेडिकल के बाद राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पकड़ी गई उसकी पत्नी सोनम को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस उसे अब शिलांग ले जा रही है। वहीं इंदौर में भी तीन आरोपियों को सात दिन के ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया है। चौथा आरोपी को कल पुलिस इंदौर लेकर पहुंचेगी, फिर चारों आरोपियों को मेघालय पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक 3 आरोपी को सोमवार को जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से 7 दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला है। एक आरोपी आज इंदौर नही पहुंचा। उसे मंगलवार सुबह कोर्ट पेश किया जाएगा सुबह सभी को फ्लाइट से शिलांग लेकर जाया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- लद्दाख प्रशासन ने सोनम वांगचुक पर लगाए उकसावे और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप
- दशहरे पर इंदौर में नहीं जलेगी शूर्पणखा, सोनम रघुवंशी की मां की यचिका पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पौरुष संस्था कर रहा था आयोजन
- राजा रघुवंशी हत्याकांड : नरबलि को लेकर पोस्ट कर फंसी राजा की बहन, असम पुलिस ने दर्ज किया केस, सोनम के पास मिले दो मंगलसूत्र ने बढ़ाई उलझन
- राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, मजिस्ट्रेट के सामने पलट गए सोनम का साथ देने वाले दो आरोपी
सोनम रघुवंशी रविवार–सोमवार देर रात गाजीपुर काशी ढाबा पहुंची थी। जहां ढाबा मालिक साहिल यादव से फोन लगाने की गुहार लगाई। फिर पुलिस को सूचना देने के बाद उसे वहां से गिरफ्तार किया गया। साहिल ने बताया कि सोनम रघुवंशी रात करीब 1 बजे उनके ढाबे पर पैदल आई और फोन मांगकर अपने परिवार से बात करने की इच्छा जताई। साहिल ने उसे फोन दिया, जिसके बाद सोनम ने अपने भाई गोविंद से बात की और फफक–फफक कर रोने लगी। ढाबा मालिक के अनुसार, सोनम के परिवार ने स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए कहा था। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचित किया, जिसके परिणामस्वरूप सोनम को गाजीपुर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के आने से पहले सोनम ने बताया था कि हाल ही में मेरी शादी हुई थी, पति संग मेघालय हनीमून पर गई थी। इस दौरान बीच रास्ते में गहना चोरी के दौरान बदमाशों से बचाव के दौरान उसके पति को मार दिया गया। उसे नहीं पता है कि वह गाजीपुर कैसे आई।


