मुंबई। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई। इस पर प्रसिद्ध गीतकर जावेद अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अख्तर ने अमेरिका और इजरायल के हमले की आलोचना करते हुए डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस बार इजरायल और अमेरिका ने हद पार कर दी।
जावेद अख्तर नेअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ने इस बार हद पार कर दी है। दोनों दबंगों की तरह दूसरों को परेशान कर चुके हैं कि उनके पास निर्णायक कार्रवाई के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। जावेद अख्तर ने इजरायल और अमेरिका के हमलों पर चीन की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अगर उनको ऐसा दुस्साहस जारी रखने और ईरान के साथ ईराक जैसा बर्ताव करने की छूट दी गई तो चीन दुनिया में अपना भरोसा खो देगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- जावेद अख्तर की तीखी अपील: तालिबान के महिला विरोधी आदेशों की खुलकर निंदा करें मौलाना-मुफ्ती
- बिहार के हिजाब विवाद में अब गीतकार जावेद अख्तर भी उतरे, कहा-बिना शर्त माफी मांगें नीतीश कुमार
- कंगना रनौत और जावेद अख्तर में सुलह, अगली फिल्म में साथ करेंगे काम!
- जावेद अख्तर मानहानि केस में कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 40 तारीखों में नहीं पहुंचने पर कोर्ट ने दी आखिरी चेतावनी
जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा क मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने हद पार कर दी है, क्योंकि अगर उन्हें इस दुस्साहस को जारी रखने और ईरान के साथ इराक जैसा बर्ताव करने की छूट दी गई, तो चीन विश्व में अपनी सारी विश्वसनीयता खो देगा। नेतन्याहू और ट्रंप, बाकी सभी दबंगों की तरह, दूसरों को इतना परेशान कर चुके हैं कि उनके पास निर्णायक कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।


