मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव: अमेरिकी नागरिकों को तुरंत निकलने की सलाह
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मध्य पूर्व के कई देशों में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने संभावित हमलों के खतरे को देखते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे जितनी जल्दी संभव हो, संबंधित देशों को छोड़ दें।
👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran War: अमेरिका-ईरान जंग हुई और खतरनाक, 5 घंटे की एयर स्ट्राइक के बाद भड़का Middle East Crisis, Crude Oil Price में बड़ा उछाल
- Saudi Arabia vs Houthi: सऊदी एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमला, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा
- US vs Iran: होर्मुज़ स्ट्रेट हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एयर स्ट्राइक, बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
- Iran-US Tension: ओमान के नए Oil Tanker Route से मचा बवाल, मिसाइल हमले से बढ़ा तनाव; ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
- Iran-US Deal पर सुप्रीम लीडर का पहला बड़ा बयान! ‘मेरी राय अलग थी, फिर भी मंजूरी दी’—क्या ईरान में शुरू होने वाला है नया राजनीतिक अध्याय?
यह चेतावनी जिन देशों के लिए जारी की गई है, उनमें बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इजराइल, वेस्ट बैंक, गाजा , जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। शनिवार को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से ईरान और इजराइल के बीच लगातार जवाबी हमलों का सिलसिला जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।



