इंदौर में नाले से सोनम की पिस्टल मिली, शिलोम के घर के बाहर खड़ी कार से 1 लाख कैश बरामद, राज और सोनम ने स्वीकारी रिलेशन की बात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस को एक ओर सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोनम की पिस्टल इंडस्ट्रीज हाउस के पीछे नाले से बरामद कर ली है। वह एक सफेद थैली में रखी मिली। यह पिस्टल सोनम के बैग में ती। इसके साथ ही बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर के बाहर खड़ी एक कार से करीब 1 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। इधर, राज और सोनम ने शिलांग पुलिस के सामने अपने रिलेशन की बात स्वीकार कर ली है।

बताया जाता है कि शिलांग पुलिस आरोपियों को लेकर इंडस्ट्री हाउस के पीछे स्थित नाले पर ले गई थी। वहां तलाशी के बाद एक सफेद थैली मिली, जिसमें सोनम की पिस्टल रखी हुई थी। शिलांग पुलिस इंदौर में अब सोनम के लैपटॉप की तलाश में है। पुलिस उसे ढूंढने के लिए मंगलवार को इंदौर के महालक्ष्मी नगर इलाके में पहुंची थी। टीम उस बिल्डिंग के कॉन्ट्रैक्टर–ब्रोकर शिलोम जेम्स और चौकीदार बलवीर अहिरवार को भी साथ ले गई थी, जिसमें सोनम रुकी थी। पुलिस को आशंका है कि लैपटॉप में हवाला का हिसाब होगाइस लैपटॉप को शिलोम ने डिजिटल एविडेंस समझकर फेंक दिया था। कुछ ऐसी जानकारी भी पता चली है, जिससे तांत्रिक क्रिया के चलते मर्डर का शक गहरा रहा है। ऐसे में शिलॉन्ग पुलिस अभी शिलोम जेम्स और चौकीदार बलवीर अहिरवार को लेकर इंदौर में ही रुकेगी।

लोकेंद्र के कहने पर जलाया था बैग

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम शिलॉन्ग से लौटकर इंदौर के जिस बिल्डिंग के फ्लैट में रुकी थी, उसके मालिक लोकेंद्र तोमर को 23 जून को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। 24 जून को शिलॉन्ग एसआईटी ने लोकेंद्र को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 72 घंटे की पुलिस रिमांड में भेज दिया था। लोकेंद्र के कहने पर शिलोम ने सोनम का बैग जलाया था राजा के मर्डर की खबरें देखने–सुनने के बाद शिलोम को पता लगा कि विशाल ने जिस फ्लैट को किराये पर लिया था, उसमें सोनम रुकी थी। शिलोम ने यह बात लोकेंद्र को बताई। लोकेंद्र ने फ्लैट की तलाशी लेने के बाद बैग हटाने की बात कही। बाद में खुद इंदौर आया। बैग में रखे रुपए और पिस्तौल लेकर वापस चला गया। उसके कहने पर ही शिलोम ने सोनम का बैग जला दिया।

राज और सोनम ने स्वीकारी रिलेशन की बात

राजा के मर्डर के आरोपी सोनम और राज कुशवाह ने शिलांग पुलिस के सामने अपने रिलेशन की बात स्वीकार कर ली है। शिलांग एसपी विवेक स्येम ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में कहा– हम एक–दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने पहले ही अपराध स्वीकार कर लिया है। हमारे पास सबूत हैं। सोनम और राज कुशवाह के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों ने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

वैश्विक दाऊदी बोहरा धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने इंदौर में किया आगमन, 7 जिलों में प्रवास करेंगे

वैश्विक दाऊदी बोहरा धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने इंदौर में आगमन किया। वे मालवा और निमाड़ के 7 जिलों में प्रवास करेंगे।

भोपाल: निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया के इंस्टाग्राम से पाकिस्तानी का वीडियो वायरल

भोपाल में निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया के इंस्टाग्राम से पाकिस्तानी का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में उनकी निर्दोषता का दावा किया गया। मामले की जांच जारी है।

इंडिया ए से रजत पाटीदार हुए बाहर, अनादि तागड़े बनीं इंडिया अंडर-19 बी की कप्तान

रजत पाटीदार की चोट के कारण इंडिया ए टीम से बाहर होने के बाद, अनादि तागड़े को इंडिया अंडर-19 बी की कप्तानी सौंपी गई है।

मप्र दुग्ध संघ के सांची पेड़ों में फफूंद का मामला, सभी केंद्रों से वापस बुलाए पैकेट

मप्र दुग्ध संघ के सांची पेड़ों में फफूंद का मामला सामने आया है। सभी केंद्रों से प्रभावित पैकेट वापस बुलाए गए हैं। जांच जारी है।

शहडोल में पुलिस से डरकर तालाब में कूदे चार युवक, तीन की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

शहडोल में पुलिस से डरकर तालाब में कूदे चार युवक, तीन की मौत; एक युवक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस जांच कर रही है।

पंचकूला में चलती एंबुलेंस में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

पंचकूला में चलती एंबुलेंस में लगी आग, चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

चंद्रबाबू नायडू ने 500 रुपये के नोट बंद करने की फिर उठाई मांग, कहा-भ्रष्टाचार और कालेधन पर लगेगी रोक

चंद्रबाबू नायडू ने 500 रुपये के नोट बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भ्रष्टाचार और काले धन पर लगाम लगेगी।

गिरिराज सिंह का हमला: सोनिया गांधी कारसेवकों के लिए नहीं दिखाईं संवेदना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी कारसेवकों के लिए संवेदना नहीं दिखाती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया।

TMC विधायक परेशराम दास यौन उत्पीड़न के आरोप में कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

परेशराम दास TMC विधायक को कोलकाता एयरपोर्ट से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विधायक मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे।

डिंडोरी के सरई बांध में नहाने के दौरान डूबीं तीन नाबालिग बच्चियां, दो की मौत

डिंडोरी के सरई बांध में तीन नाबालिगों के नहाने के दौरान हादसा हुआ। दो बच्चियों की डूबने से मौत, एक बच्ची बची। पुलिस जांच कर रही है।