कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का शशि थरूर पर वार, कहा-कुछ लोगों के लिए देश से पहले मोदी, थरूर ने दिया जवाब-आसमान किसी का नहीं

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की बार-बार तारीफ के बाद कांग्रेस नेता उन पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बुधवार को थरूर का नाम लिए बिना कहा कि हमारे लिए देश पहले है, पार्टी बाद में। लेकिन कुछ लोग कहते हैं मोदी पहले, देश बाद में आता है। खड़गे ने कहा कि ऐसे में हम क्या करें?

पत्रकारों ने जब खड़गे से शशि थरूर के उस लेख के बारे में पूछा जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और वैश्विक स्तर पर उनकी छवि की तारीफ की थी, तो उन्होंने हल्केफुल्के अंदाज में कहा कि मैं अंग्रेजी ठीक से पढ़ नहीं पाता, लेकिन उनकी भाषा बहुत अच्छी थी। इसलिए हमने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति में रखा है। इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता थरूर पर निशाना साध चुके हैं।

थरूर ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

खड़के के बयान के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर राजनीति गर्मा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा हैउड़ने के लिए इजाजत मत मांगो, पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं। इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा तो यह जा रहा है कि शशि थरूर अपने इस पोस्ट के माध्यम से कही अपनी अगली उड़ान या पार्टी से तनाव के बीच कई बड़ा फैसला लेने वाले हैं?

बार-बार हो रही भाजपा में जाने की चर्चा

जब पहलगाम हमले के बाद विदेशों में सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजा जाना था, तब केंद्र सरकार ने कांग्रेस आलाकमान के नामों को दरकिनार कर शशि थरूर का नाम फाइनल किया। इसके बाद भी थरूर को लेकर कांग्रेस में काफी बयानबाजी हुई थी। हालांकि थरूर इससे इनकार कर चुके हैं, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस में जो उनकी स्थिति है और वे पीएम मोदी के जितने करीब आता जा रहे हैं अटकलों का बाजार गर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related