👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- Gujarat Flood News: भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 40 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना और पुलिस
- Punjab के जालंधर से पीएम मोदी का आप पर हमला, कहा-विज्ञापनों से सच्चाई छुपा रही बईमान पार्टी की सरकार
- CBSE चेयरमैन और सचिव के ट्रांसफर पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, मोदी सरकार के लिए कह दी बड़ी बात
- पहलगाम की खाई बनी काल: गुजरात से घूमने आए दम्पत्ति की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
- बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल-भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया
0:00 left
अहमदाबाद। गुजरात के विसाबदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी में जश्न का महौल है। इसी बीच आप के लिए बुरी खबर भी आ रही है। बोटाद से आम आदमी पार्टी के विधायक उमेश मकवाना ने विधानसभा में चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद से भी इस्तीफा दे दिया।
मकवाना ने कहा है कि वो पार्टी में रहेंगे और विधायकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी विचारधारा को छोड़ दिया है, इसलिए इस्तीफा दिया है। इसको लेकर उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। अरविंद केजरीवाल को भेजी चिट्ठी में मकवाना ने कहा कि जय भारत, साथ में सूचित करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर ढाई साल में सेवा कर रहा हूं। इसके साथ ही गुजरात विधानसभा में आम आदमी पार्टी चीफ व्हिप के रूप में सेवा कर रहा हूं। फिलहाल मेरी सामाजिक सेवाएं कम होने से, मैं आम आदमी पार्टी के तमाम पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का कार्य करूंगा। मुझे सभी जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए मेरा आपसे अनुरोध है।



