लव जिहाद के लिए फंडिंग करने वाले अनवर कादरी की पार्षदी खत्म करने की कवायद शुरू, संभागायुक्त ने कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर से मांगा अभिमत

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। लव जिहाद के लिए फंडिंग करने वाले पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत की पार्षदी जल्द ही खत्म होने वाली है। इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभागायुक्त दीपक सिंह को पत्र लिखा था। अब संभागायुक्त ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर संभागायुक्त ने अभिमत मांगा है।

संभागायुक्त ने कलेक्टर को भेजे पत्र में लिखा है कि महापौर द्वारा इन्दौर नगरपालिक निगम के पार्षद वार्ड कमांक 58 अनवर कादरी के कृत्यों के संबंध में इन्हें पार्षद पद से हटाये जाने का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। कृपया संबंधित पार्षद के विरूद्ध सूक्ष्मता से जांच कराते हुए इनके विरूद्ध यदि कोई पूर्व से प्रकरण, विवेचना में हो तो उनका भी विवरण दें। पत्र में म.प्र. नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही हेतु अभिमत शीघ्र भेजने को कहा गया है।

कलेक्टर लगा चुके हैं रासुका

पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत के खिलाफ कलेक्टर आशीष सिंह रासुका की कार्रवाई कर चुके हैं। कलेक्टर के आदेश में कहा गया था कि अनवर कादरी उर्फ डकैत के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में 18 अपराध पंजीबद्ध है। अनवर कादरी उर्फ डकैत लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। इनमें जानलेवा हमला, डकैती, बलवा, अवैध हथियार रखना, जमीन कब्जा करना और मारपीट जैसे केस शामिल हैं।

लव जिहाद के लिए की थी फंडिंग

उल्लेखनीय है कि अनवर डकैत पर लव जिहाद के लिए फंडिंग के मामले में फरार है। उसने मुस्लिम लड़कों को तीन लाख रुपए देकर कहा था- हिंदू लड़कियों से शादी करें और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलें। इसके बाद इस पर कार्रवाई की मांग उठी थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसकी पार्षदी समाप्त करने के लिए संभागायुक्त दीपक सिंह को पत्र लिखा था।

मुख्यमंत्री ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई की खुली छूट दी है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुछ दिनों पहले इंदौर में कहा था कि कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि भाजपा के लोग जनता के प्रति जवाबदार हैं। हम अपनी सरकार को जवाबदेही के साथ चलाना जानते हैं। हमारे राज्य में जो भी कानून तोड़ेगा, उससे कैसे निपटना है… यह भी हम जानते हैं। डकैत हो या डकैत का बाप, हम सभी से निपटना जानते हैं। हम ऐसे अपराधी को बख्शेंगे नहीं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।