नर्सिंग घोटाले पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा-भाजपा का भ्रष्टाचार बचाओ अभियान जारी

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश के नर्सिंग घोटाले पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार बचाओ अभियान जारी है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने नर्सिंग काउंसिल के चेयरमैन और सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया है क्योंकि उन्होंने जानबूझकर फर्जी कॉलेजों की फाइलें पेश नहीं कीं।

सिंघार ने एक्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में आईएनसी के सचिव का कोर्ट में पेश होना और अब चेयरमैन का भी न्यायालय के आदेश को अनदेखा करना, क्या ये सिर्फ अफसरों की लापरवाही है या भ्रष्टाचारियों की मिलीभगत है? सिंघार ने पूचा कि आखिर किसके इशारे पर न्यायालय की अवमानना हो रही है?

भ्रष्टाचार के अड्‌डों को सरकारी संरक्षण

सिंघार ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में फर्जी नर्सिंग कॉलेज खुले। अयोग्य लोगों को डिग्रियां बांट दी गईं। नर्सिंग शिक्षा के नाम पर शुरू हुए इन भ्रष्टाचार के अड्डों को सरकारी संरक्षण मिला। भाजपा इन भ्रष्ट संस्थानों को बचा रही है क्योंकि घोटाले की जड़ें कहीं कहीं उसके खुद के नेताओं और संरक्षित लोगों तक जाती हैं।

महिला अपराधों पर भी सरकार को घेरा

एक अन्य पोस्ट में सिंघार ने भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम को लेकर भी कुछ सवाल किए हैं। सिंघार ने लिखा है कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राजधानी भोपाल में आयोजित मॉक पार्लियामेंट में विपक्ष की भूमिका में शामिल हुई छात्रा ने गंभीर मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा है। छात्रा ने कहा था कि समयसमय पर इवेंट और विकास की बातें तो हमेशा की जाती हैं लेकिन महिलाओं की सुरक्षा, बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे मामलों पर कभी गंभीर चर्चा नहीं होती और इससे जुड़ी बातें आखिर क्यों दबाई जाती हैं? सिंघार ने लिखा कि इस पर जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य है, जिसने महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों में फांसी की सजा का प्रावधान किया है। सिंघार ने कहा कि सीएम का यह बयान जमीनी सच्चाई से बिल्कुल अलग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शनिवार को कश्मीर घाटी में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र बदाखशान प्रांत में था, जो भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, यह भूकंप सुबह साढ़े आठ  बजे के आसपास आया और इसकी गहराई लगभग 190 किलोमीटर थी। इसके निर्देशांक 36.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.92 डिग्री पूर्वी देशांतर दर्ज किए गए। हालांकि इस बार किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इसने क्षेत्र की संवेदनशीलता को फिर उजागर कर दिया है। कश्मीर घाटी लंबे समय से भूकंप संभावित क्षेत्र रही है और यहां अतीत में कई विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं। 2005 का कश्मीर भूकंप सबसे भयावह घटनाओं में से एक था, जिसकी तीव्रता 7.6 रही और इसमें 80 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई। इस भूकंप का केंद्र मुजफ्फराबाद में था, जहां भारी तबाही हुई थी। उरी और आसपास के इलाकों में भी व्यापक नुकसान हुआ था।