बिहार में मतदाता सूची की जांच को लेकर चुनाव आयोग पर भड़का इंडिया गठबंधन, तेजस्वी यादव ने कहा-हर जिले में करेंगे चक्काजाम

Date:

पटना। चुनाव आयोग इन दिनों बिहार में मतदाता सूची की जांच करा रहा है। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का विरोध किया गया है। सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राजद कार्यालय में पत्रकार वार्ता में इस अभियान का विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इसके विरोध में बिहार के हर जिले में चक्काजाम किया जाएगा।

तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है। बिहार के गरीबों, वंचितों, दलितों के मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब मतदाताओं के साथ अन्याय हो रहा है। इसके विरोध में हमलोग पूरे बिहार में चक्का जाम करेंगे। इसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे। हमलोग पूरी मजबूती के साथ इस काम को पूरा करेंगे। इसका संवैधानिक एवं कानूनी आधार क्या है?

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने पहले भी यह सवाल पूछा था कि आज फिर से पूछ रहे हैं कि क्या बिहार विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग को केवल 11 दस्तावेज मांगने का ही अधिकार है? इसका संवैधानिक एवं कानूनी आधार क्या है? क्या भारतीय निर्वाचन आयोग को यह अधिकार है कि वह केवल उन्हीं 11 दस्तावेजों को मान्य माने और किसी अन्य दस्तावेज को खारिज कर दे? तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह कंफ्यूज हैं। अलग-अलग बात कह रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में लोग दहशत में जीने को विवश हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related